अलीगढ़ में CM Yogi का दौरा:सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, जानें क्या है इस दौरे का असली मकसद?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अलीगढ़ दौरे पर हैं। उन्होंने कलेक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ बैठक की और भाजपा विधायक के बेटे हिमांशु सिंह के तिलक समारोह में हिस्सा लिया। प्रशासन ने वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुए सुरक्षा कड़ी की।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 7 December 2025, 10:15 AM IST

Aligarh: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अलीगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर हैं। मुख्यमंत्री का आगमन सुबह 11:10 बजे हेलीकॉप्टर के जरिए अलीगढ़ स्थित अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) में होगा। उनका दौरा प्रशासनिक, राजनीतिक और सामाजिक आयोजनों से भरा हुआ है। अलीगढ़ प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुए पूरे शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

अधिकारियों के साथ अहम बैठक

आगमन के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ 11:15 बजे कलेक्ट्रेट सभागार पहुंचेगें, जहां वह एक घंटे तक अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में अलीगढ़ जिले के विकास कार्यों, सुरक्षा व्यवस्थाओं और विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की जाएगी। अधिकारियों ने हाल की परियोजनाओं की प्रगति पर ब्रीफिंग दी और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की। बैठक में प्रदेश सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारी और स्थानीय प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

बैठक के दौरान स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क निर्माण और कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों पर सीएम ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे। साथ ही वह जिले में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और समयबद्ध परिणाम सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित करेंगे।

खतरे में देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट, योगी आदित्यनाथ के जाते ही हो गया बड़ा कांड, जानें पूरा मामला

राजनीतिक और सामाजिक कार्यक्रमों में भागीदारी

दौरे का पूरा शेड्यूल

बैठक के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ हेलीकॉप्टर द्वारा अलीगढ़ के अनूपशहर रोड स्थित प्रिंस पैलेस पहुंचेंगे। यहां वह बरौली विधानसभा के भाजपा विधायक ठाकुर जयवीर सिंह के बेटे हिमांशु सिंह के तिलक समारोह में शिरकत करेंगे। समारोह दोपहर 12:45 बजे से शुरू होकर लगभग एक घंटे तक चलेगा।

समारोह में प्रदेश और जिले के कई वरिष्ठ नेता और अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। मुख्यमंत्री ने परिवार के सदस्यों और स्थानीय लोगों से बातचीत करेंगे और समारोह में आशीर्वाद स्वरूप अपने विचार साझा करेंगे। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन ने समारोह स्थल और आसपास के इलाकों में विशेष चौकसी रखी है।

सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक तैयारियां

सीएम के दौरे को देखते हुए अलीगढ़ प्रशासन अलर्ट मोड पर है। वीवीआईपी मूवमेंट के चलते हेलीकॉप्टर लैंडिंग और टेक-ऑफ के आस-पास सुरक्षा घेरा सख्त कर दिया गया है। साथ ही रोड्स और रास्तों पर पुलिस बल तैनात किए गए हैं। नगर और ग्रामीण इलाकों में फ्लैगमार्च और गश्त की व्यवस्था भीकी गई है।

प्रशासन ने बताया कि सीएम के दौरे के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सतर्कता बढ़ा दी गई है। हेलीकॉप्टर की आवाजाही, सड़क मार्ग और कार्यक्रम स्थल पर आने-जाने वाले लोगों की जांच भी सुनिश्चित की गई है।

योगी आदित्यनाथ आखिर क्यों हुए हरदोई डीएम और एसपी के मुरीद, पढ़ें ये खास खबर

दौरे के प्रभाव और महत्व

अलीगढ़ दौरे का उद्देश्य न केवल प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा करना है, बल्कि स्थानीय जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद करना भी है। सीएम योगी आदित्यनाथ का यह दौरा राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Location : 
  • Aligarh

Published : 
  • 7 December 2025, 10:15 AM IST