हिंदी
IPS अजय पाल शर्मा पश्चिम बंगाल में पुलिस आब्जर्वर नियुक्त (इमेज सोर्स- इंटरनेट)
Prayagraj: उत्तर प्रदेश पुलिस में 'सिंघम' और 'एनकाउंटर स्पेशलिस्ट' के नाम से चर्चित आईपीएस अधिकारी अजय पाल शर्मा को चुनाव आयोग की ओर से पश्चिम बंगाल के दक्षिण परगना जिले का पुलिस ऑब्जर्वर बनाया गया है। अमूमन विधानसभा चुनावों में दूसरे राज्यों से अधिकारी पर्यवेक्षक बनाकर पहले भी भेजे जाते रहे हैं। लेकिन, दक्षिण परगना जिला तृणमूल कांग्रेस में नंबर दो माने जाने वाले सीएम ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी का अभेद्य किला माना जाता है। अजय पाल शर्मा की यहां तैनाती और एक्शन ने सवाल खड़े कर दिए हैं।
कौन हैं अजय पाल शर्मा
अजय पाल शर्मा की गिनती यूपी पुलिस के तेज तर्रार आईपीएस अधिकारी में होती है। वे एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के रूप में जाने जाते हैं। दर्जनों एनकाउंटर और खूंखार अपराधियों को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाने को लेकर उनकी चर्चा होती है।
फिटनेस, काला चश्मा और अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति ने उन्हें यूपी पुलिस में 'सिंघम' की उपाधि दे दी है। अजय पाल शर्मा मूल रूप से पंजाब के लुधियाना के रहने वाले हैं। 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी अजय पाल शर्मा प्रयागराज में जॉइंट सीपी के पद पर तैनात हैं। शामली, नोएडा, जौनपुर और रामपुर में तैनाती के दौरान उनके एनकाउंटर एवं अपराधियों पर एक्शन की खूब चर्चा हुई है।
चुनाव आयोग की ओर से अजय पाल शर्मा को दक्षिण 24 परगना का पुलिस पर्यवेक्षक नियुक्त किए जाने को लेकर सवाल उठ रहा है। टीएमसी और अभिषेक बनर्जी के गढ़ में उनकी नियुक्ति पर टीएमसी सवाल खड़े कर रही है।
वहीं चुनाव आयोग इस नियुक्ति से संदेश देती दिख रही है कि इस बार किसी भी तरह की धांधली या हिंसा इस इलाके में हुई तो उससे सख्ती से निपटा जाएगा। पुलिस पर्यवेक्षक के रूप में अजय पाल शर्मा के पास स्थानीय पुलिस एवं केंद्रीय बलों की तैनाती और उन पर नियंत्रण का सीधा अधिकार होगा।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के तहत 23 अप्रैल को 152 सीटों के लिए वोटिंग हो चुकी है। पहले चरण के दौरान छिटपुट घटनाओं को छोड़ दिया तो मतदान शांतिपूर्ण रही। 29 अप्रैल को दूसरे चरण की वोटिंग होनी है।
LPG सिलेंडर बुकिंग नियमों में बड़े बदलाव की तैयारी, अगले माह नई व्यवस्था लागू होने की संभावना
कोलकाता समेत कुल 142 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। दूसरे चरण की संवेदनशीलता को देखते हुए चुनाव आयोग की ओर से 11 नए पुलिस पर्यवेक्षक बंगाल भेजे गए हैं। इसमें से एक नाम आईपीएस अजय पाल शर्मा का है। इस नाम ने हर किसी को चौंका दिया है।
Location : Prayagraj
Published : 27 April 2026, 8:29 PM IST