बहू की हुई मौत तो सास-पति को पुलिस ने भेजा जेल, दहेज हत्या मामले में गोरखपुर पुलिस का एक्शन

गोरखपुर के बेलघाट थाना क्षेत्र में दर्ज दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने पति और सास को गिरफ्तार कर लिया है। गंभीर धाराओं में दर्ज मुकदमे के तहत दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Gorakhpur: गोरखपुर में महिला संबंधी अपराधों पर सख्त रुख अपनाते हुए पुलिस ने दहेज हत्या के एक गंभीर मामले में बड़ी कार्रवाई की है। बेलघाट थाना क्षेत्र में दर्ज मुकदमे के आधार पर पुलिस ने पति और सास को गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल था और पीड़ित पक्ष लगातार कार्रवाई की मांग कर रहा था। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई को सख्त संदेश के तौर पर देखा जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान श्यामनरायन पुत्र सरजू और उसकी पत्नी रमावती उर्फ तारा निवासी बेईली कुण्ड थाना बेलघाट जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक दोनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और दहेज हत्या जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है। आरोप है कि दहेज की मांग को लेकर महिला को प्रताड़ित किया गया, जिसके बाद उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

पुलिस ने लिया एक्शन

घटना के बाद से ही पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही थी। कई संभावित ठिकानों पर छापेमारी की गई। आखिरकार सटीक सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के दौरान किसी तरह का विरोध सामने नहीं आया। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक आशीष त्रिपाठी, उपनिरीक्षक अमित प्रजापति, कांस्टेबल अशोक कुमार और महिला कांस्टेबल बिभा शुक्ला शामिल रहीं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है और मामले की गहन विवेचना जारी है।

गोरखपुर पुलिस का क्या कहना है?

गोरखपुर पुलिस का कहना है कि महिला अपराधों के मामलों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। दहेज प्रथा जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे, जिससे पीड़ितों को न्याय मिल सके और समाज में स्पष्ट संदेश जाए कि कानून से ऊपर कोई नहीं।

Location : 
  • Gorakhpur

Published : 
  • 24 February 2026, 8:25 PM IST

Advertisement
Advertisement