महराजगंज जेल में ऐसा अचानक क्या हुआ? जिला जज के साथ डीएम और एसपी भी मौके पर पहुंचे

महराजगंज जिला कारागार में जिला जज, डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बंदियों की समस्याएं सुनी गई और मानवाधिकार, स्वास्थ्य सेवाओं के साथ विधिक सहायता को लेकर सख्त निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने जेल की व्यवस्थाओं का जायजा लेकर सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 30 March 2026, 6:43 PM IST

Maharajganj: महराजगंज जिला कारागार में उस वक्त हलचल तेज हो गई। जब जिला जज, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक की टीम अचानक निरीक्षण के लिए पहुंच गई। इस औचक दौरे ने जेल प्रशासन को अलर्ट कर दिया। अधिकारियों ने बिना किसी पूर्व सूचना के पूरे परिसर का जायजा लिया और हर व्यवस्था को बारीकी से परखा।

बैरकों से रसोई तक हर व्यवस्था की जांच

निरीक्षण के दौरान जिला जज अरविंद मालिक, डीएम संतोष कुमार शर्मा और एसपी सोमेन्द्र मीना ने पुरुष और महिला बैरकों के साथ-साथ रसोईघर और अन्य हिस्सों का भी निरीक्षण किया। अधिकारियों ने साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और बंदियों को मिलने वाली सुविधाओं की स्थिति को करीब से देखा और जरूरी सुधार के निर्देश दिए।

एटा में रिश्तों को किया शर्मसार! पहले बेटे ने ससुराल वालों को घर बुलाया, फिर किया ये हाल

बंदियों से सीधा संवाद, समस्याओं पर फोकस

इस दौरान जिला जज ने बंदियों से सीधे बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं। कई बंदियों ने अपनी परेशानियां सामने रखीं, जिनके समाधान के लिए मौके पर ही जेल प्रशासन को दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि बंदियों को किसी तरह की अनदेखी का सामना न करना पड़े।

मानवाधिकार और स्वास्थ्य सेवाओं पर खास जोर

निरीक्षण के दौरान जिला जज ने साफ कहा कि सभी बंदियों के मानवाधिकारों का पूरा सम्मान होना चाहिए। उन्होंने जरूरतमंद बंदियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के जरिए मुफ्त कानूनी सहायता देने पर जोर दिया। साथ ही बीमार बंदियों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और बेहतर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

महराजगंज में देखिए पेट्रोल पंपों के हाल, क्या सच में हो रही है दिक्कतें? सच्चाई जानिए इस रिपोर्ट में

महिला बैरक का भी लिया जायजा

अधिकारियों ने महिला बैरक में जाकर महिला बंदियों से भी बातचीत की। उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और जल्द समाधान का भरोसा दिलाया गया। निरीक्षण के दौरान जेल परिसर की साफ-सफाई और व्यवस्था को संतोषजनक बताया गया।

जेल में बंदियों की संख्या

जेल अधीक्षक बी.के. गौतम के मुताबिक, वर्तमान में जिला कारागार में कुल 589 बंदी निरुद्ध हैं। इनमें 533 पुरुष, 30 महिलाएं और 26 अल्पवयस्क शामिल हैं। जबकि 5 बंदी विदेशी नागरिक भी हैं।

Location : 
  • Maharajganj

Published : 
  • 30 March 2026, 6:43 PM IST