33 महीने बाद जेल से रिहा होंगे पूर्व विधायक इरफान सोलंकी: HC से मिली बड़ी राहत, कानपुर की सियासत में हलचल
कानपुर के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी को हाईकोर्ट से गैंगस्टर एक्ट में जमानत मिलने के बाद आज महराजगंज जेल से रिहा किया जाएगा। करीब 33 महीने बाद जेल से बाहर आ रहे सोलंकी की रिहाई को लेकर कानपुर की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।