हिंदी
इरफान सोलंकी को लेने पहुंची उनकी पत्नी नसीम सोलंकी
Maharajganj: यूपी की राजनीति से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सीसामऊ सीट से पूर्व विधायक इरफान सोलंकी को 33 महीने बाद आज महराजगंज जेल से रिहाई मिलने जा रही है। हाईकोर्ट से गैंगस्टर एक्ट में जमानत मिलने के बाद उनकी रिहाई का रास्ता साफ हो गया है। इससे पहले उन पर लगे अन्य मामलों में उन्हें पहले ही जमानत मिल चुकी थी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, इरफान सोलंकी को कई संगीन आरोपों के चलते वर्ष 2022 में गिरफ्तार किया गया था। उनके खिलाफ आगजनी, जमीन कब्जा, रंगदारी व फर्जी दस्तावेज तैयार करने जैसे गंभीर आरोप दर्ज थे। कानपुर में उनके खिलाफ माहौल बनने के बाद उन्हें दिसंबर 2022 में महराजगंज जेल शिफ्ट कर दिया गया था।
इरफान सोलंकी आज होंगे रिहा, SP नेताओं का जमावड़ा | सपा जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव का बयान, सुनिए।#IrfanSolanki #samajwadiparty #Maharajganj #uttarpradesh #LatestNews pic.twitter.com/itv3WTixVy
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) September 30, 2025
हालांकि, इन सभी आरोपों में कोर्ट से उन्हें अलग-अलग समय पर जमानत मिलती गई, लेकिन गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे में जमानत न मिलने के कारण वे जेल से बाहर नहीं आ पाए। अब जब हाईकोर्ट ने इस मामले में भी राहत दे दी है, तो सभी कानूनी अड़चनें दूर हो गई हैं और इरफान की जेल से रिहाई सुनिश्चित हो चुकी है।
इरफान सोलंकी की रिहाई की खबर मिलते ही कानपुर की राजनीति में हलचल मच गई है। उनकी गैरमौजूदगी में उनकी पत्नी ने राजनीतिक विरासत को संभालते हुए सीसामऊ से विधायक पद की जिम्मेदारी निभाई। अब जब इरफान जेल से बाहर आ रहे हैं, तो इलाके में सियासी समीकरणों के बदलने की अटकलें लगाई जा रही हैं।
समर्थकों में उनकी वापसी को लेकर जश्न जैसा माहौल है। कई कार्यकर्ता महराजगंज जेल के बाहर पहुंच चुके हैं और बड़ी संख्या में लोग स्वागत की तैयारी कर रहे हैं। पूर्व विधायक इरफान सोलंकी को लेने उनकी पत्नी और विधायक नसीमा सोलंकी पहुंची हैं। विधायक नसीम सोलंकी ने बताया कि शाम तक होगी इरफान सोलंकी की रिहाई होगी। पूर्व विधायक के कपड़े जेल के अंदर भेजे गए हैं।
इरफान की रिहाई के बाद सियासी गलियारों में भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। महराजगंज जेल प्रशासन के अनुसार, सभी कागजी कार्रवाई पूरी कर ली गई है। कोर्ट के आदेश की प्रति मिलने के बाद रिहाई प्रक्रिया अंतिम चरण में है। संभावना है कि शाम तक इरफान सोलंकी जेल से बाहर आ जाएंगे।
Location : Maharajganj
Published : 30 September 2025, 12:43 PM IST