
Varanasi: गणतंत्र दिवस से एक दिन पूर्व रविवार सुबह वाराणसी में सियासी तनाव उस समय बढ़ गया, जब समाजवादी पार्टी (सपा) के नेताओं को मणिकर्णिका घाट की ओर जाने से पुलिस ने बलपूर्वक रोक दिया। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद एक दर्जन से अधिक सपा नेताओं को हाउस अरेस्ट कर लिया गया। सपा नेताओं का कहना है कि वे मणिकर्णिका घाट की स्थिति का जायजा लेने जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने नहीं दिया।
सपा नेताओं ने पहले ही मणिकर्णिका घाट जाने की घोषणा की थी। इसी को देखते हुए पुलिस ने एहतियातन सख्ती बरती। प्रशासन को आशंका थी कि गणतंत्र दिवस से पहले किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इसके चलते सपा नेताओं को उनके आवासों से बाहर निकलने नहीं दिया गया।
T20 World Cup 2026: पाकिस्तान की गीदड़भभकी पर ICC सख्त, PCB को दी ये चेतावनी
इस कार्रवाई में सपा सांसद वीरेंद्र सिंह और एमएलसी आशुतोष सिन्हा को नजरबंद किया गया है। सांसद वीरेंद्र सिंह के आवास पर पुलिस बल की तैनाती की गई है, जबकि सर्किट हाउस के बाहर भी भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रही। पुलिस द्वारा पूरे इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है।
सपा सांसद वीरेंद्र सिंह ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पुलिस उन्हें और उनके समर्थकों को मणिकर्णिका घाट जाने से रोकने के लिए लाठीचार्ज की धमकी दे रही है। उन्होंने कहा, “हम केवल तथ्यों को जुटाने और स्थिति की वास्तविक जानकारी लेने जाना चाहते थे, लेकिन प्रशासन हमें आगे बढ़ने नहीं दे रहा है।”
पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद सांसद वीरेंद्र सिंह अपने आवास के बाहर सपा कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठ गए। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का आरोप लगाया।
सपा नेताओं का कहना है कि प्रशासन की यह कार्रवाई लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विपक्ष की आवाज दबाने के लिए इस तरह की सख्ती कर रही है। सपा नेताओं ने कहा कि मणिकर्णिका घाट पर मंदिरों और मूर्तियों को तोड़े जाने की घटनाएं चिंताजनक हैं और मौके पर जाकर स्थिति की जांच जरूरी है।
पांच साल बाद टूटी चुप्पी, बिकरू कांड पर विकास दुबे की पत्नी ने किया ये बड़ा खुलासा; जानें पूरा अपडेट
गणतंत्र दिवस को देखते हुए वाराणसी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है ताकि किसी भी प्रकार की कानून-व्यवस्था की समस्या न उत्पन्न हो।
Location : Varanasi
Published : 25 January 2026, 2:24 PM IST
Topics : Ashutosh Sinha Samajwadi Party Protest SP leaders house arrest Varanasi Manikarnika Ghat Virendra Singh