हिंदी
New Delhi: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। भाजपा जहां एक बार फिर राम मंदिर और हिंदुत्व के मुद्दे के सहारे सत्ता में वापसी की रणनीति बना रही है, वहीं सपा-कांग्रेस गठबंधन भाजपा को चुनौती देने की तैयारी में जुटा है। भाजपा के यूपी प्रभारी विनोद तावड़े आज अयोध्या दौरे पर हैं, जहां वे संगठन के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी तैयारियों पर चर्चा कर रहे हैं।
दूसरी ओर सपा-कांग्रेस गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर खींचतान की खबरें हैं। चर्चा है कि कांग्रेस ने 175 से 200 सीटों की मांग रखी है, जबकि अखिलेश यादव ने अभी अपना रुख स्पष्ट नहीं किया है। ऐसे में बड़ा सवाल है कि क्या भाजपा जीत की हैट्रिक लगाएगी या विपक्षी गठबंधन यूपी का सियासी गणित बदल देगा?
इस राजनीतिक मुकाबले पर चर्चा करेंगे एग्जीक्यूटिव एडिटर सुभाष रतूड़ी, मथुरा से बृज शर्मा, लखनऊ से रोहित पांडेय, रायबरेली से रविन्द्र सिंह और राजनीतिक विश्लेषक सौम्या सिंह के साथ।
Location : New Delhi
Published : 24 October 2026, 5:29 PM IST