हिंदी
यूपी की बड़ी खबर (सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
Lucknow: देश की राजधानी दिल्ली से संचालित उत्तर प्रदेश की खबरों का नंबर-1 चैनल डाइनामाइट न्यूज़ अपने नये प्रयोगों, तेज-तर्रार रिपोर्टिंग और बिग ब्रेकिंग समाचारों के लिए जाना जाता है। देश के सबसे अधिक आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश की हर छोटी-बड़ी हलचल पर हमारी नजर रहती है। इसी कड़ी में 28 अगस्त 2026 को हम आपके लिए यूपी की खबरों को पढ़ने और समझने का एक नया अनुभव लेकर आए हैं।
प्रदेश में आज मौसम से लेकर सियासत, अपराध, प्रशासन, ट्रैफिक और जनसरोकार से जुड़ी कई अहम खबरें सामने आ रही हैं। कहीं भारी बारिश और जलभराव ने लोगों की मुश्किलें बढ़ाई हैं तो कहीं अपराध से जुड़े मामलों ने सनसनी मचा दी है। वहीं राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियों पर भी लगातार अपडेट सामने आ रहे हैं। ऐसे में हर खबर पर अलग-अलग जाने की जरूरत नहीं है।
डाइनामाइट न्यूज़ के UP Live Blog में आपको उत्तर प्रदेश की दिनभर की हर बड़ी खबर एक ही जगह, एक ही क्लिक में मिलती रहेगी। लखनऊ से लेकर नोएडा, प्रयागराज, कानपुर, वाराणसी, गोरखपुर, मेरठ और प्रदेश के हर जिले की महत्वपूर्ण खबरों को हम लगातार अपडेट करते रहेंगे।
26 अगस्त 2026 के इस लाइव ब्लॉग में पढ़िए यूपी की सियासत, अपराध, मौसम, प्रशासन और हर बड़ी हलचल की पल-पल की अपडेट। खबरों के बदलते घटनाक्रम के साथ यह लाइव ब्लॉग भी लगातार अपडेट होता रहेगा, ताकि आप प्रदेश की हर जरूरी खबर से जुड़े रहें।
रक्षाबंधन पर नि:शुल्क बस सेवा का वादा सोनभद्र में महिलाओं के लिए परेशानी का सबब बन गया। वाराणसी जाने के लिए तड़के तीन बजे से सोनभद्र डिपो पहुंचीं बहनें घंटों बसों के इंतजार में खड़ी रहीं। समय पर भाइयों तक पहुंचने को लेकर महिलाओं में गहरा आक्रोश दिखा।
यात्रियों का कहना है कि रक्षाबंधन की भीड़ का पूर्वाभास होने के बावजूद अतिरिक्त बसों के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए। सरकारी सौगात के बीच इस अव्यवस्था से महिलाओं में भारी नाराजगी है। इस पूरे मामले पर एआरएम नंदलाल का कहना है कि सुबह 7 बजे से बसें उपलब्ध करा दी जाएंगी।
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक 17 वर्षीय नाबालिग दलित युवती के साथ डॉक्टर सहित कई लोगों द्वारा ब्लैकमेल कर 4 महीने तक गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शुरुआत इलाज के नाम पर क्लीनिक में दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाने से हुई।
17 अगस्त को युवती को घर से बुलाकर चार दिन बंधक बनाकर गैंगरेप किया गया। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 21 अगस्त को युवती को सकुशल बरामद किया। मामले में पुलिस अब तक डॉक्टर समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि एक नामजद आरोपी अभी भी फरार है। जांच जारी है।
देवरिया। थाना कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध युवकों को रोकने का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार बेलड़ाड मोड़ के पास चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल सवार दोनों युवक पुलिस को देखकर नहीं रुके और तेज रफ्तार से बरहज मार्ग की ओर भागने लगे। पुलिस टीम ने उनका पीछा किया।
बताया गया कि पीछा करने के दौरान आरोपियों की मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई। इसके बाद दोनों आरोपी भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस के मुताबिक, इसी दौरान एक आरोपी ने अपने पास मौजूद अवैध पिस्टल से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक आरोपी के बाएं पैर में गोली लग गई।

Location : Lucknow
Published : 28 August 2026, 8:01 AM IST