“क्या चोरी का धन लोगों को खरीदने में इस्तेमाल हुआ?” मुजफ्फरनगर से सपा सांसद ने दागा BJP पर सबसे गंभीर सवाल

मुजफ्फरनगर में सपा कार्यालय पहुंचे सांसद और राष्ट्रीय महासचिव हरेंद्र मलिक ने राम मंदिर चंदा चोरी मामले को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में "चोर और सिपाही मिले हुए हैं" और अब इसकी निगरानी आरबीआई से करानी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा के हाथों कुछ भी सुरक्षित नहीं है।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 5 July 2026, 7:52 PM IST
google-preferred

Muzaffarnagar: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में रविवार को पार्टी में शामिल हुए नए लोगों का स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सपा सांसद और राष्ट्रीय महासचिव हरेंद्र मलिक मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे।

राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर बड़ा बयान

मीडिया से बातचीत के दौरान हरेंद्र मलिक ने श्रीराम मंदिर चंदा चोरी मामले को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह एक दिन की चोरी नहीं, बल्कि लगातार चलने वाली प्रक्रिया थी। हरेंद्र मलिक ने आरोप लगाते हुए कहा कि जहां लगातार चोरी हो रही हो, वहां यह नहीं कहा जा सकता कि व्यवस्था को जानकारी नहीं थी। उन्होंने कहा कि इस मामले में “चोर और सिपाही मिले हुए हैं” और अब आरबीआई से भी निगरानी करानी पड़ेगी।

Muzaffarnagar News: कातिल को नहीं मिली राहत, होमगार्ड मर्डर केस में फांसी की सजा

‘भाजपा के हाथ में कुछ सुरक्षित नहीं’

सपा नेता ने कहा कि जिस व्यवस्था को नृपेंद्र मिश्र और प्रधानमंत्री स्वयं देख रहे थे, उसमें चोरी हो गई। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के हाथ में न मंदिर सुरक्षित है, न मस्जिद, न देश और न विदेश में भारत की साख। हरेंद्र मलिक ने कहा कि आम लोगों ने अपनी आस्था से चढ़ावा दिया था। कई लोगों ने सोना, हीरे-जवाहरात और गहने दान किए, इसलिए यह सिर्फ धन का नहीं बल्कि सनातनी समाज की आस्था का भी सवाल है।

‘रामराज में चोरी नहीं होती थी’

सपा महासचिव ने कहा कि भाजपा कहती थी कि रामराज आएगा, लेकिन रामराज में चोरी नहीं होती थी। उन्होंने कहा कि यहां तो लंबे समय तक लगातार चोरी होती रही और जिम्मेदार लोग अपनी कमी छिपाने के लिए विपक्ष को गाली दे रहे हैं। हरेंद्र मलिक ने कहा कि इतनी बड़ी चोरी के बाद भी कार्रवाई ढीली है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा एमएलए, एमपी, वोट, नीट और धन की चोरी करती रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि कहीं यह धन लोगों को खरीदने में तो इस्तेमाल नहीं हुआ।

Location :  Muzaffarnagar

Published :  5 July 2026, 7:52 PM IST

Related News

Advertisement