
महराजगंज के कोल्हुई में बड़ा हादसा (Img: Dynamite News)
Maharajganj: कोल्हुई कस्बे में मंगलवार की दोपहर स्कूली बच्चों से भरी एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गई। हादसे में कई बच्चों को हल्की-फुल्की चोटें आईं, जबकि एक बच्ची के पैर में चोट लगने से सूजन आ गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंगलवार दोपहर स्कूल की छुट्टी होने के बाद बच्चे ई-रिक्शा पर सवार होकर अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान कोल्हुई कस्बे में किसी कारणवश ई-रिक्शा अनियंत्रित हो गई और बीच सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद रिक्शा में सवार बच्चों के बीच चीख-पुकार मच गई।
ई-रिक्शा से बच्चों को बाहर निकाल पहुंचाया अस्पताल (Img: Dynamite News)
घटना होते ही आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और ई-रिक्शा में सवार बच्चों को बाहर निकालने तथा उनकी मदद करने में जुट गए। हादसे में घायल एक बच्ची के पैर में चोट लगने के बाद सूजन आ गई, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। अन्य बच्चों को भी हल्की चोटें आने की बात सामने आई है।
इस संबंध में कोल्हुई कस्बा इंचार्ज राजीव सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पुलिस को नहीं मिली थी। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आ सकी है।
Location : Maharajganj
Published : 27 October 2026, 7:28 PM IST