हिंदी
यूपी में 48 घंटे बाद तबाही मचाएगी तूफानी बारिश (Img- Pinterest)
Lucknow: उत्तर प्रदेश में मानसून जाते-जाते एक बार फिर बड़ा झटका देने की तैयारी में है। मौसम विभाग के अनुसार, आज 21 सितंबर को प्रदेश भर में बारिश पर पूरी तरह से ब्रेक लग चुका है। पश्चिमी यूपी से लेकर पूर्वांचल तक के सभी जिलों को ग्रीन जोन में रखा गया है।
दिनभर कड़क धूप खिलने से तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक का उछाल देखने को मिलेगा। इस कड़ाके की धूप और अचानक बढ़ी उमस ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है, जिससे लोग चिलचिलाती गर्मी का सामना कर रहे हैं।
राजधानी लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी और अयोध्या समेत कई जिलों में आज सुबह से ही आसमान एकदम साफ है। दोपहर चढ़ते ही धूप का असर और तीखा हो जाएगा। हालांकि, शाम ढलते-ढलते कुछ इलाकों में हल्के बादल छा सकते हैं और छिटपुट बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है।
दूसरी तरफ, नोएडा, गाजियाबाद और आगरा में पूरा दिन पूरी तरह शुष्क रहेगा, जहां किसी भी तरह की बारिश या बादल की उम्मीद नहीं जताई गई है।
Weather Update: यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश की चेतावनी, जानें आपके शहर का हाल
यह शांति सिर्फ एक बड़े मौसमी तूफान से पहले की खामोशी मानी जा रही है। 24 सितंबर से प्रदेश के मौसम में एक बार फिर बड़ा फेरबदल होने जा रहा है। मौसम वैज्ञानिकों की चेतावनी के मुताबिक, गुरुवार से पूर्वांचल और पश्चिमी यूपी के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश के साथ बिजली गिरने की आशंका है।
इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलेंगी, जो आम जनजीवन और फसलों पर बुरा असर डाल सकती हैं।
Location : Lucknow
Published : 21 September 2026, 7:48 AM IST