यूपी में मौसम ने ली करवट: छाएंगे काले बादल, 10 अक्टूबर तक गरज-चमक के साथ बारिश का बड़ा अलर्ट

उत्तर प्रदेश में मौसम ने यू-टर्न ले लिया है। दिन की उमस भरी गर्मी के बीच 10 अक्टूबर तक कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जानिए आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 5 October 2026, 8:00 AM IST
google-preferred

Lucknow: उत्तर प्रदेश में इन दिनों मौसम का अजब-गजब रूप देखने को मिल रहा है। दोपहर के समय तेज धूप और उमस लोगों पसीने से तर-बतर कर रही है, तो वहीं सुबह और देर शाम हल्की ठंडक का अहसास होने लगा है। इसी बीच मौसम विभाग ने एक नया अपडेट जारी करते हुए प्रदेशवासियों को चौंका दिया है।

आने वाले 24 घंटों में यूपी के कई हिस्सों में मौसम पूरी तरह पलटने वाला है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जहां आसमान साफ रहेगा, वहीं पूर्वांचल के कई इलाकों में बादलों की आवाजाही और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार बन रहे हैं।

पूर्वांचल के इन जिलों में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश के आसार

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, आज 5 अक्टूबर को गोंडा, बस्ती, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज और कुशीनगर जैसे जिलों में मौसम मेहरबान रहेगा। इन इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश की बौछारें पड़ सकती हैं।\

मानसून की विदाई के बीच मौसम का यू-टर्न: 12 राज्यों में अगले 7 घंटों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल

इस दौरान 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है। यद्यपि कोई बहुत भारी तबाही की चेतावनी नहीं है, लेकिन इस हल्की से मध्यम बारिश से लोगों को चढ़ती गर्मी से काफी हद तक राहत जरूर मिल जाएगी।

6 और 7 अक्टूबर से पूरे प्रदेश में बढ़ेगा बारिश का दायरा

अगर आप सोच रहे हैं कि यह बारिश बस एक-दो दिनों की है, तो ऐसा बिल्कुल नहीं है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 6 और 7 अक्टूबर से बारिश का यह दौर और जोर पकड़ेगा। इस दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश के साथ-साथ पश्चिमी यूपी के जिलों में भी काले बादल डेरा डालेंगे।

मंगलवार से वाराणसी, आजमगढ़ और अयोध्या जैसे प्रमुख शहरों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने (वज्रपात) की आशंका जताई गई है। वहीं दूसरी तरफ मेरठ, बिजनौर, रामपुर और सहारनपुर में भी हल्की से मध्यम बारिश होने की पूरी संभावना है।

मौसम विभाग का अलर्ट: अगले 7 घंटों में 15 राज्यों में होगी भारी बारिश, 65 की रफ्तार से चलेंगी तूफानी हवाएं

10 अक्टूबर तक जारी रहेगा सिलसिला

प्रदेश में बारिश का यह सिलसिला रुक-रुक कर 10 अक्टूबर तक जारी रहने वाला है। मौसम में आ रहे इस अचानक बदलाव से रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे रातों में सिहरन बढ़ सकती है।

हालांकि, दिन के अधिकतम तापमान में कोई बहुत बड़ा अंतर नहीं आएगा, लेकिन बारिश और बादलों के कारण उमस से बड़ी राहत मिलेगी। किसान भाइयों और बाहर निकलने वाले यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे मौसम का पूर्वानुमान देखकर ही अपने कामों की योजना बनाएं।

Location :  Lucknow

Published :  5 October 2026, 8:00 AM IST

Advertisement