
घटनास्थल पर बरामद बस (Img: Dynamite News)
Fatehpur: खखरेड़ू थाना क्षेत्र के चकिया गांव के पास स्कूल बस से कुचलकर साइकिल सवार की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घटना में बाइक सवार को टक्कर मार चालक बस लेकर भाग निकला।
खखरेड़ू-दामपुर मार्ग पर बैरी-चकीया गांव के बीच एक प्राइवेट कॉलेज की बस ने साइकिल से जा रहे छात्र आयुष पुत्र शंकर कोरी को कुचल दिया। बताया जा रहा है कि बस चालक आगे चल रही बाइक को ओवरटेक कर रहा था, तभी बाइक से टक्कर हो गई। इसके बाद घबराए चालक ने बस पर नियंत्रण खो दिया और साइकिल सवार छात्र उसकी चपेट में आ गया।
महराजगंज में फंदे से लटका मिला युवक का शव
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक छात्र बस के नीचे करीब 20 मीटर तक घिसटता चला गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने बस को रोक लिया, लेकिन चालक मौके से फरार हो गया।मृतक आयुष खखरेड़ू कस्बे के सरस्वती ज्ञान मंदिर में कक्षा 8 का छात्र था।
Kanpur Dehat News: शादी के सिर्फ डेढ़ महीने बाद ऐसा क्या हुआ कि फंदे पर लटका मिला नवविवाहिता का शव?
घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। मौके पर पहुंची पुलिस टीम लोगों को समझाने-बुझाने में जुटी है। वहीं, बस में सवार अन्य बच्चों को दूसरी बस से स्कूल भेज दिया गया।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार बस चालक की तलाश की जा रही है।
Location : Fatehpur
Published : 8 April 2026, 2:41 PM IST