हिंदी
मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि 30 जनवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में सक्रिय हो सकता है। इसके प्रभाव से अगले 24 से 72 घंटों में उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बादलों की आवाजाही तेज रहेगी। लखनऊ में गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 2.8 डिग्री कम होकर 20.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जिससे गलन और ठंड दोनों बढ़ गई। (Img: Google)
Published : 30 January 2026, 8:03 AM IST