UP News: रायबरेली में दर्दनाक हादसा, महिला समेत 2 लोगों की मौत

रायबरेली के लालगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत शोभापुर गांव के पास ई-रिक्शा को बचाने के चक्कर में दो मोटरसाइकिलें आपस में टकरा गईं।जिससे मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई।जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पढ़ें यह खबर

Updated : 8 February 2026, 9:35 PM IST

रायबरेली:  उत्तर प्रदेश के  रायबरेली के लालगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत शोभापुर गांव के पास ई-रिक्शा को बचाने के चक्कर में दो मोटरसाइकिलें आपस में टकरा गईं।जिससे मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई।जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही घायलों को इलाज के लिए 108एबुलेंस के द्वारा इलाज के लिए नजदीकी सीएससी अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां डॉक्टरों के द्वारा दोनों युवकों का प्राथमिक उपचार किया।

क्या है पूरी घटना?

जानकारी के मुताबिक,  हालत गंभीर होने पर दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मृतकों की पहचान महेंद्र सिंह, निवासी पाहो, थाना खीरों और तेज बहादुर, निवासी रावतपुर कला, थाना छदीलाल के रूप में की गई है। वहीं हादसे में घायल लोगों में धुन्नार रमनाथ और राम प्रसाद शामिल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है जांच पड़ताल की जा रही है।

महिला की मौत

वहीं लालगंज कोतवाली क्षेत्र के पिलखा (बरुवाताली) गांव में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में पैदल सड़क पार कर रही महिला की मौत हो गई। पीछे से आ रहे बेकाबू ई-रिक्शा ने महिला को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतका की पहचान गांव निवासी भानुमती (55) पत्नी जगतपाल के रूप में हुई है। रविवार सुबह घर से पैदल काम पर जा रही थीं। तभी गांव के पास ही पीछे से तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि भानुमती सड़क पर औंधे मुंह गिर पड़ीं।

 मौत से परिवार में कोहराम

हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक लिखा-पढ़ी के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की असमय मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पति जगतपाल, बेटे राहुल, सुनील और बेटी लक्ष्मी का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

Location : 
  • Raebareli

Published : 
  • 8 February 2026, 9:35 PM IST