हिंदी
बिग ब्रेकिंग (Source: Dynamite News)
Lucknow: देश की राजधानी दिल्ली से संचालित उत्तर प्रदेश की खबरों का नंबर-1 चैनल डाइनामाइट न्यूज़ अपने तेज-तर्रार रिपोर्टिंग और बड़ी खबरों के त्वरित अपडेट के लिए जाना जाता है। उत्तर प्रदेश की हर छोटी-बड़ी हलचल पर हमारी नजर रहती है। इसी कड़ी में 03 अक्टूबर 2026 को हम आपके लिए यूपी की हर जरूरी खबर का एक साथ अपडेट लेकर आए हैं।
प्रदेश में आज मौसम से लेकर सियासत, अपराध, प्रशासन, ट्रैफिक और जनसरोकार से जुड़ी कई अहम खबरें सामने आ सकती हैं। कहीं बारिश और मौसम का बदला मिजाज लोगों की चिंता बढ़ा सकता है तो कहीं अपराध और प्रशासन से जुड़े मामलों में नए अपडेट सामने आ सकते हैं। राजनीतिक गतिविधियों पर भी आज नजर बनी रहेगी।
ऐसे में अलग-अलग खबरों को खोजने की जरूरत नहीं है। डाइनामाइट न्यूज़ के UP Live Blog में आपको उत्तर प्रदेश की दिनभर की हर बड़ी खबर एक ही जगह मिलती रहेगी।
लखनऊ से लेकर नोएडा, प्रयागराज, कानपुर, वाराणसी, गोरखपुर, मेरठ और प्रदेश के अन्य जिलों की महत्वपूर्ण खबरों को हम लगातार अपडेट करते रहेंगे। मौसम का नया अलर्ट हो, कोई बड़ा हादसा, अपराध की खबर, प्रशासनिक कार्रवाई, ट्रैफिक अपडेट या सियासी हलचल- हर जरूरी खबर पर हमारी नजर रहेगी।
04 अक्टूबर 2026 के इस लाइव ब्लॉग में पढ़िए यूपी की सियासत, अपराध, मौसम, प्रशासन और जनसरोकार से जुड़ी हर बड़ी खबर की पल-पल की अपडेट। घटनाक्रम बदलने के साथ यह लाइव ब्लॉग भी लगातार अपडेट होता रहेगा।
लखनऊ में रविवार सुबह हुए सड़क हादसे में बिजनौर में तैनात एक दरोगा की मां और ताऊ की मौत हो गई। हादसा काकोरी क्षेत्र में आउटर रिंग रोड पर हुआ, जहां बुलंदशहर से लखनऊ आ रही कार अचानक खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार कई बार पलटने के बाद जाकर सीधी हुई।
हमीरपुर जिले में सुमेरपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित हिंदुस्तान यूनिलीवर फैक्ट्री को लेकर किसानों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। किसानों का दावा है कि फैक्ट्री से निकलने वाला केमिकल युक्त पानी खेतों तक पहुंचने के कारण उनकी फसलें प्रभावित हो रही हैं और सैकड़ों बीघा कृषि भूमि बंजर होने की स्थिति में पहुंच गई है। फैक्ट्री के आसपास से निकलने वाले पानी के कारण खेतों की उर्वरा शक्ति लगातार कम हो रही है। किसानों के मुताबिक, इस समस्या को लेकर कई बार शिकायतें की गईं, लेकिन अपेक्षित समाधान नहीं हुआ।
सुलतानपुर में करोड़ों रुपये कीमत की जमीन का कथित तौर पर गलत तरीके से नामांतरण कराने और खतौनी में नाम दर्ज होने के अगले ही दिन महज 64 लाख रुपये में बैनामा किए जाने के आरोपों से जुड़े मामले में सीजेएम कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। जयसिंहपुर की नायब तहसीलदार रूबी यादव, सब रजिस्ट्रार आदित्य प्रताप जायसवाल समेत नौ लोगों के खिलाफ दाखिल अर्जी पर सुनवाई करते हुए अदालत ने संबंधित अधिकारियों से जवाब-तलब किया है।
Location : Lucknow
Published : 4 October 2026, 11:23 AM IST