UP Breaking News Live: यूपी की हर बड़ी खबर एक क्लिक में, राजनीति से अपराध तक सभी अपडेट

देश की राजधानी दिल्ली से संचालित डाइनामाइट न्यूज़ ने उत्तर प्रदेश की खबरों का नंबर-1 चहेता चैनल बनने का मुकाम हासिल किया है। इस खास उपल्ब्धि के मौके पर डाइनामाइट न्यूज़ उत्तर प्रदेश वासियों को खबरों का नया अनुभव देने जा रहे हैं। अब आपको उत्तर प्रदेश की सभी छोटी बड़ी खबरें केवल एक खबर में एक साथ पढ़ने को मिलेंगी। पढें यूपी की सभी खबरों को साथ यहां एक्सक्लूसिव लाइव ब्लॉग में...

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 7 July 2026 , 3:05 PM
google-preferred

Lucknow: देश की राजधानी दिल्ली से संचालित उत्तर प्रदेश की खबरों का नंबर-1 चैनल डाइनामाइट न्यूज़ नये प्रयोगों, बिग ब्रेकिंग समाचारों के साथ अपने कलेवर के लिए जाना जाता है। देश के सबसे अधिक जनसंख्या वाले राज्य यूपी का नंबर-1 चैनल होने के नाते हम अपने पाठकों के लिये खबरों की प्रस्तुतिकरण का नया अंदाज लेकर सामने आये हैं, जिससे प्रदेश वासियों को समाचारों का जानने का एक नया अनुभव मिलेगा। अपने पाठकों के लिये हम पेश कर रहे हैं यूपी की खबरों का एक लाइव ब्लॉग, जिसमें एक ही खबर में, एक ही जगह और एक क्लिक में आपको उत्तर प्रदेश की सभी खबरें एक साथ पढ़ने को मिलेंगी।

    The liveblog has ended.

    LIVE NEWS & UPDATES

    • 07 Jul 2026 03:05 PM (IST)

      इटावा पहुंचे डीजी रेलवे

      इटावा: इटावा पहुंचे डीजी रेलवे ने रेल यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए कहा कि सुरक्षा व्यवस्था से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों की निगरानी को और प्रभावी बनाने के लिए अब ड्रोन और बॉडी-वॉर्न कैमरों का इस्तेमाल किया जाएगा। साथ ही ट्रेनों में पथराव, तोड़फोड़ और अन्य उपद्रव करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीजी रेलवे ने अधिकारियों को संवेदनशील रूटों पर विशेष सतर्कता बरतने, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और यात्रियों को सुरक्षित एवं निर्बाध यात्रा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रेलवे में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आधुनिक तकनीक का अधिक से अधिक उपयोग किया जाएगा और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    • 07 Jul 2026 12:09 PM (IST)

      प्राइवेट बसों की अवैध पार्किंग के कारण भीषण जाम

      हमीरपुर: सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित बस स्टैंड पर प्राइवेट बसों की अवैध पार्किंग के कारण भीषण जाम की स्थिति बनी हुई है। जाम से यात्रियों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने ट्रैफिक पुलिस की मिलीभगत से अवैध बस स्टैंड संचालित होने का आरोप लगाया है। वहीं, मौके पर मौजूद ट्रैफिक कर्मी जाम खुलवाने में असफल नजर आए।

    • 07 Jul 2026 12:06 PM (IST)

      अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा विवाद

      फैजाबाद सांसद अवधेश प्रसाद ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी और कथित गबन मामले में SIT जांच पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जांच में "बड़े लोगों" को बचाने की कोशिश हो रही है। सांसद ने निष्पक्ष जांच के लिए स्पेशल कोर्ट गठित करने की मांग की और ट्रस्ट की बैठक को महज दिखावा बताया।

       

    • 07 Jul 2026 12:05 PM (IST)

      प्रेमिका से शादी की जिद

      मऊआइमा क्षेत्र के पिलखुवा गांव में प्रेमिका से शादी की जिद को लेकर एक युवक हाईटेंशन बिजली के खंभे पर चढ़ गया। ग्रामीणों ने उसे खंभे पर बैठा देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाइश के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया।

       

    • 07 Jul 2026 12:02 PM (IST)

      करूर भगदड़ मामला: सुप्रीम कोर्ट ने DMK की याचिका खारिज की

      श्रावस्ती: सिरसिया क्षेत्र की नहर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकालकर कब्जे में ले लिया। फिलहाल शव की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं।

       

    • 07 Jul 2026 11:59 AM (IST)

      राम मंदिर ट्रस्ट पर बड़ा खुलासा

      राम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद गिरी ने एक इंटरव्यू में बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि ट्रस्ट का बैंक अकाउंट उनके नियंत्रण में नहीं था, बल्कि चंपत राय ही अकाउंट संचालित करते थे।

      गोविंद गिरी ने कहा, "मैं कोषाध्यक्ष जरूर था, लेकिन अकाउंट चंपत राय जी चलाते थे। यह व्यवस्था उन्होंने ही बनाई थी। मेरा इसमें कोई रोल नहीं था।"

      कठिन सवालों के दौरान उन्होंने इस्तीफा देने से भी इनकार किया। चढ़ावे की जानकारी न होने पर उन्होंने कहा, "जाकर स्टेट बैंक वालों से पूछिए।" वहीं, पुणे में पांच फ्लैट होने के सवाल पर उनका जवाब था कि "एक फ्लैट में मैं रहता हूं और बाकी चार ट्रस्ट के काम के लिए हैं।"

      यह बयान ऐसे समय आया है जब ट्रस्ट के चढ़ावे और वित्तीय पारदर्शिता को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

       

    • 07 Jul 2026 11:49 AM (IST)

      हेडिंग: हरिभानपुर के पास पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़

      कन्नौज जिले के सौरिख थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब हरिभानपुर गांव स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम के पास पुलिस और अंतर्जनपदीय बाइक चोर गिरोह के बीच आमने-सामने की मुठभेड़ हो गई। मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी की, लेकिन खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली एक बदमाश के पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया।

    • 07 Jul 2026 11:24 AM (IST)

      राम मंदिर चढ़ावा विवाद में बड़ा खुलासा

      अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावा चोरी और कथित धन गबन मामले ने एक बार फिर नया मोड़ ले लिया है। इस बार विवाद के केंद्र में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरी का बयान है। एक मीडिया चैनल को दिए गए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि मंदिर में आने वाले चढ़ावे की निगरानी की जिम्मेदारी ट्रस्ट सदस्य अनिल मिश्रा के पास थी। इस बयान के सामने आने के बाद पूरे मामले में जिम्मेदारी तय करने को लेकर नए सवाल खड़े हो गए हैं।

    • 07 Jul 2026 10:19 AM (IST)

      देवरिया: ट्रेलर की चपेट में आने से 56 वर्षीय अधेड़ की दर्दनाक मौत

      उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। गोरखपुर-देवरिया फोरलेन पर सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर मोड़ के पास ट्रेलर की चपेट में आने से 56 वर्षीय बाइक सवार अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई।

    • 07 Jul 2026 10:19 AM (IST)

      यूपी STF ने ढेर किया एक लाख का इनामी कुख्यात

      Ambedkarnagar: उत्तर प्रदेश एसटीएफ (नोएडा यूनिट) ने सोमवार सुबह एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे एक लाख रुपये के इनामी बदमाश आसिफ उर्फ विक्की को मुठभेड़ में घायल कर दिया। गोली लगने के बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मारा गया बदमाश कई सनसनीखेज डकैती और हत्या के मामलों में वांछित था। उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान में 21 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज थे।

    • 07 Jul 2026 10:18 AM (IST)

      नोएडा के फार्महाउस में रहस्यीय मौत

      Noida Desk: दोस्त की जन्मदिन पार्टी की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब फार्महाउस के स्विमिंग पूल में नहा रहे 26 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक अचानक पूल के अंदर बेहोश होकर गिर पड़ा। दोस्तों ने उसे तत्काल निजी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने के बाद डॉक्टरों ने विसरा सुरक्षित रख लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

    • 07 Jul 2026 09:08 AM (IST)

      नोएडा की निजी कंपनी में लगी भीषण आग

      उत्तर प्रदेश के नोएडा के सेक्टर-88 स्थित सुरभि इंटरनेशनल कंपनी में सोमवार देर रात भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते कंपनी का ग्राउंड फ्लोर और पहली मंजिल इसकी चपेट में आ गए। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया।

    • 07 Jul 2026 08:43 AM (IST)

      जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी की कड़ी प्रतिक्रिया

      Ayodhya:  अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित विवाद पर जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह मामला केवल आर्थिक अनियमितता या चोरी तक सीमित नहीं है, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था और पूरे सनातन समाज के विश्वास के साथ छल है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यह केवल एक चूक नहीं, बल्कि बड़ा पाप है और दोषियों को कठोरतम सजा मिलनी चाहिए।

    • 07 Jul 2026 08:19 AM (IST)

      जौनपुर में गर्लफ्रेंड की हत्या का सनसनीखेज मामला

      व्हाट्सएप चैट को लेकर हुए विवाद में युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड की कथित तौर पर गंडासे से हत्या कर दी। आरोप है कि हत्या के बाद आरोपी ने शव के तीन टुकड़े कर अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिए। पुलिस ने आरोपी हेमल खखरिया उर्फ दिलीप को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान हुई पुलिस मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। मृतका रेशमा वाराणसी की रहने वाली थी। बताया जा रहा है कि आरोपी दिलीप ने उसे जौनपुर में नौकरी दिलाई थी और दोनों साथ रह रहे थे। शुरुआती जांच में व्हाट्सएप चैट को लेकर विवाद हत्या की वजह बताया जा रहा है। पुलिस ने शव के हिस्सों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आगे की जांच जारी है और अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

    • 07 Jul 2026 07:24 AM (IST)

      उत्तर प्रदेश में मौसम का हाल

      Lucknow: उत्तर प्रदेश में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में लगातार बारिश का सिलसिला जारी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 7 जुलाई के लिए पूरे राज्य में गरज-चमक, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक की झोंकेदार हवाओं का अनुमान है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।

Location :  Lucknow

Published :  7 July 2026, 7:23 AM IST

Related News

Advertisement