हिंदी
यूपी की बड़ी खबर (सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
Lucknow: देश की राजधानी दिल्ली से संचालित उत्तर प्रदेश की खबरों का नंबर-1 चैनल डाइनामाइट न्यूज़ नये प्रयोगों, बिग ब्रेकिंग समाचारों के साथ अपने कलेवर के लिए जाना जाता है। देश के सबसे अधिक जनसंख्या वाले राज्य यूपी का नंबर-1 चैनल होने के नाते हम अपने पाठकों के लिये खबरों की प्रस्तुतिकरण का नया अंदाज लेकर सामने आये हैं, जिससे प्रदेश वासियों को समाचारों का जानने का एक नया अनुभव मिलेगा। अपने पाठकों के लिये हम पेश कर रहे हैं यूपी की खबरों का एक लाइव ब्लॉग, जिसमें एक ही खबर में, एक ही जगह और एक क्लिक में आपको उत्तर प्रदेश की सभी खबरें एक साथ पढ़ने को मिलेंगी।
देवरिया शहर के तेलई बेलवा में एक युवक का शव फंदे से लटकता मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान सोनू यादव उम्र 32 वर्ष पुत्र मदन यादव के रूप में हुई है। मिली परिजनों के जानकारी के अनुसार, रविवार की काफी देररात तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। दरवाजा खोलकर देखा तो सोनू फंदे से लटका मिला। परिजनों और आसपास के लोगों की मदद से उसे तत्काल देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया के इमरजेंसी में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
देवरिया जनपद के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार तड़के सुबह एक भीषण सड़क हादसे में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब दूध से लदी एक पिकअप रोड पर खड़ी थी को तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे टहल रही महिला के ऊपर पलट गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सलेमपुर कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।
जनपद बदायूं के उसैहत थाना क्षेत्र के गांव मिर्जापुर बसंत का रहने वाला 22 वर्षीय मुकेश पुत्र श्रीपाल कल शाम के समय अपनी बाइक से अपने घर से अपनी रिश्तेदारी बिल्सी थाना क्षेत्र के शेखपुर दीननगर अपनी मौसी के घर जा रहा था तो उझानी थाना क्षेत्र के कादरचौक उझानी रोड पर फतेहपुर गांव के पास फतेहपुर गांव का पूर्व प्रधान राज्यपाल पुत्र सिपट्टर ट्राली से मिट्टी लेकर तेज रफ्तार जा रहा था इसी बीच उसने बाइक सवार मुकेश को टक्कर मार दी जिसमें मुकेश की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई टक्कर लगते ही ट्रैक्टर ट्राली मालिक मौके से फरार हो गया वहीं राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया
बदायूं के सहसवान से दिल दहला देने वाली तस्वीर सामने आई है... जहां शादी की खुशियां कुछ ही सेकंड में मातम में बदल गईं। बारात के दौरान डीजे की रंगशाला ट्रॉली हाईटेंशन बिजली लाइन से टकरा गई... और पूरी ट्रॉली में मौत बनकर करंट दौड़ गया। इस दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में मातम पसर गया।
हमीरपुर में एक व्यक्ति, जिसे ट्रक चालक ने दरोगा बताया, पर ₹20 हजार चोरी का आरोप लगा है। चालक का दावा है कि उसने आरोपी को लिफ्ट दी थी, जिसके बाद वह कथित रूप से नकदी लेकर भाग गया। यमुना पुल के पास उसे पकड़कर लोगों ने मारपीट की। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
चंदौली के पीडीडीयू नगर में तालाबों पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने बड़ा अभियान शुरू किया है। सुभाष नगर के सरकारी तालाब की जमीन का सीमांकन कर कब्जों का चिन्हीकरण किया जा रहा है। एसडीएम राजीव सक्सेना ने कहा कि अतिक्रमण मिलने पर नियमानुसार ध्वस्तीकरण और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला को शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया गया और बाद में उसका आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया गया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी सूरज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसकी सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है।
बदहाल शिक्षा व्यवस्था, बढ़ती बेरोजगारी और लगातार हो रहे पेपर लीक के मामलों को लेकर मेरठ में छात्रों का गुस्सा अब फूट गया है। कांग्रेस पार्टी ने 'छात्रों की गूंज' अभियान के तहत एक बड़ा मार्च निकाला है। इस आक्रोश भरे मार्च में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, युवाओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। प्रदर्शन के दौरान केंद्र सरकार की शिक्षा और युवा नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। मार्च में शामिल युवाओं ने कहा कि शिक्षा और रोजगार जैसे अहम मुद्दों पर सरकार को जवाब देना होगा और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
ग्रेटर नोएडा की पैरामाउंट गोल फॉरेस्ट सोसायटी में चाकू की नोक पर महिला और बच्चों को बंधक बनाकर ₹15 लाख की हाईप्रोफाइल लूट। वारदात से इलाके में दहशत, सोसायटी की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल। पुलिस जांच में जुटी। पढ़ें पूरी खबर

चंदौली के धानापुर थाना क्षेत्र के रमरजाय पट्टी गांव में ब्याज के पैसे के लेन-देन को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। गाली-गलौज के बाद लाठी-डंडे चले और हवाई फायरिंग से अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है।
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला को शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया गया और बाद में उसका आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया गया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी सूरज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसकी सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है।
मुजफ्फरनगर में सोमवार सुबह थाना तितावी पुलिस और एक इनामी बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में 10 हजार रुपये का इनामी बदमाश दिलशाद उर्फ डीलर गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पर गोकशी समेत आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं और वह हरदोई जनपद से भी वांछित था।
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां रविवार को मंसूरपुर थाना क्षेत्र स्थित जड़ौदा गांव में सैकड़ो हिंदू भोले भाले लोगों का ईसाई धर्म में धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। जिसकी सूचना पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर जब इसका विरोध किया तो हंगामा खड़ा हो गया। जिसके चलते सूचना पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले को शांत करते हुए पुलिस ने मौके से सात पुरुष और पांच महिलाओं को हिरासत में लेते हुए तीन बाइबल की किताब और कुछ आई कार्ड भी बरामद कर मामले जी जांच शुरू कर दी है।
मिर्जापुर के मड़िहान में लाखों रुपये की कथित लूट का मामला पुलिस जांच में फर्जी निकला। जांच में सामने आया कि चालक और सेल्समैन ने रकम हड़पने के लिए खुद ही लूट की मनगढ़ंत कहानी रची थी। पुलिस ने दोनों की साजिश का खुलासा कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
उत्तर प्रदेश में मानसून का कहर जारी है। मौसम विभाग ने गाजियाबाद, नोएडा और लखनऊ समेत 59 जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। 7 जुलाई से मानसून फिर से रफ्तार पकड़ेगा। पूरी रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
Location : Lucknow
Published : 6 July 2026, 9:53 AM IST