UP MLC चुनाव: BJP ने खोले पत्ते, 11 में से 6 सीटों पर उम्मीदवार घोषित; जानिए किसे कहां से मिला टिकट

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। बीजेपी की ओर से छह सीटों पर प्रत्याशियों के नाम सामने आए हैं। वाराणसी से केदार नाथ सिंह, मेरठ से दिनेश गोयल, इलाहाबाद-झांसी से अशोक कुमार राठौर समेत शिक्षक सीटों पर भी उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 29 September 2026, 1:52 PM IST
google-preferred

Lucknow: उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की 11 सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी ने छह सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं। पार्टी की ओर से वाराणसी, मेरठ, इलाहाबाद-झांसी, वाराणसी शिक्षक, आगरा शिक्षक और गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों के नाम सामने आए हैं।

छह सीटों पर इन चेहरों पर दांव

वाराणसी खंड स्नातक सीट से केदार नाथ सिंह को प्रत्याशी बनाए जाने की बात सामने आई है। मेरठ खंड स्नातक सीट से दिनेश कुमार गोयल का नाम शामिल है। वहीं इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से अशोक कुमार राठौर को मैदान में उतारे जाने की जानकारी है। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की बात करें तो वाराणसी खंड शिक्षक सीट से डॉ. प्रमोद मिश्रा, आगरा खंड शिक्षक सीट से इंजीनियर हरि किशोर तिवारी और गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक सीट से ध्रुव त्रिपाठी को प्रत्याशी बनाए जाने की जानकारी सामने आई है।

BJP में राज्यसभा-MLC टिकट का फैसला कैसे होता है? आखिरी नाम तक पहुंचने के पीछे चलता है पूरा संगठनात्मक गणित

11 सीटों पर 23 अक्टूबर को मतदान

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम पहले ही घोषित किया जा चुका है। इन 11 सीटों में पांच स्नातक और छह शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। चुनाव आयोग के कार्यक्रम के अनुसार 29 सितंबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू होनी है, जबकि नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 6 अक्टूबर है। 7 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 9 अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। 23 अक्टूबर को मतदान होगा और 27 अक्टूबर को मतगणना की जाएगी।

Location :  Lucknow

Published :  29 September 2026, 1:48 PM IST

Advertisement