UP Crime: 4 दिन से गायब मासूम का मिला शव, फिरौती के खेल का खौफनाक अंजाम

4 दिन पहले अपहृत बच्चे का मक्के के खेत में मिला शव, परिजनों से मांगी गई थी 8 लाख की फिरौती, आरोपियों की निशानदेही पर बरामद हुआ शव, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 5 May 2026, 9:03 PM IST

Hardoi News:  उत्तर प्रदेश के हरदोई से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां मल्लावां इलाके के मटियामऊ गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब 4 दिन पहले अपहृत बच्चे का शव गांव के बाहर मक्के के खेत में गड़ा मिला।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को गड्ढे से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, अपहरण के बाद बच्चों के परिजनों से मांगी गई थी 8लाख रुपये की फिरौती, आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने बरामद किया शव।

गंगा एक्सप्रेसवे पर लहराती बस बनी आफत, ट्रक में घुसते ही मची चीख-पुकार, 24 से ज्यादा घायल

मामले की जांच पड़ताल शुरू

जानकारी के मुताबिक, हरदोई में मल्लावां थाना क्षेत्र के मटियामऊ गांव में घर से मेला देखने गया किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था जिसके बाद परिजनों से अज्ञात व्यक्तियों ने 8लाख की फिरौती मांगी थी, परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने दो टीमें बनाकर मामले की जांच पड़ताल शुरू की ।

Gorakhpur Police: धर्मशाला तिराहा पर लगेगा जाम तो बजेगा डंडा, जानिए ये नियम

हत्या की घटना से इलाके में दहशत

वहीं पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जिनकी निशानदेही पर पुलिस ने लापता किशोर के शव को मक्के के खेत से बरामद किया है। किशोर केशव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, अपहरण के बाद हत्या की घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।

सत्ता पलटी पश्चिम बंगाल में, हड़कंप मचा ढाका में

Location :  hardoi

Published :  5 May 2026, 9:00 PM IST