UP Crime: आइसक्रीम बेचने आए युवक की हत्या, आरोपी को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

बाराबंकी से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां आइसक्रीम बेचने गए युवक की बांके से गला काटकर हत्या कर दी गई। सिर और धड़ अलग-अलग करने के बाद आरोपी भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी करके उसे गिरफ्तार…

Updated : 28 March 2026, 4:07 PM IST
google-preferred

Barabanki: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां आइसक्रीम बेचने गए युवक की बांके से गला काटकर हत्या कर दी गई। सिर और धड़ अलग-अलग करने के बाद आरोपी भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी करके उसे गिरफ्तार कर लिया।

क्या है पूरी घटना?

जानकारी के मुताबिक, घटना टिकैतनगर थाना क्षेत्र में आज दोपहर करीब 12 बजे हुई। दिनदहाड़े हुई हत्या की सूचना पर एसपी अर्पित विजयवर्गीय भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

सुरक्षा चूक या साजिश? देवघर बाबा बैद्यनाथ मंदिर दान पेटी में मिला पाकिस्तानी नोट, MP निशिकांत दुबे ने की NIA जांच की मांग

गांव घटनास्थल से करीब 20 किमी दूर

परसावल गांव में बबलू (25) आइसक्रीम बेचने आया था। बबलू पारा बेहटा गांव का रहने वाला था। उसका गांव घटनास्थल से करीब 20 किमी दूर है। बिक्री के दौरान गांव के रहने वाले शंकर यादव (50) से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया।

बांके से सिर धड़ से अलग किया

पहले मामूली कहासुनी हुई इसके बाद शंकर ने बबलू की पिटाई कर दी। इसके बाद भी गुस्सा शांत नहीं हुआ तो दौड़कर घर के अंदर से बांका निकाल लाया और बबलू पर कई वार कर दिए। इसके बाद बांके से सिर धड़ से अलग कर दिया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोग डरकर वहां से चले गए।

Global Crisis Alert: महंगा तेल, कमजोर अर्थव्यवस्था… क्या भारत की जेब पर आने वाला है बड़ा संकट? समझिए पूरी रिपोर्ट

आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश

सूचना मिलते ही एसपी अर्पित विजयवर्गीय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। टीम ने गांव की घेराबंदी करके आरोपी शंकर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने युवक के परिजनों को सूचना देने के बाद शव को कब्जे में ले लिया।

ईरान युद्ध पर वेंस-नेतन्याहू में तकरार, उपराष्ट्रपति ने इजरायली दावों को बताया ‘हकीकत से दूर’, जानें क्या है खबर

Location : 
  • Barabanki

Published : 
  • 28 March 2026, 4:07 PM IST

Advertisement