UP Crime: रायबरेली पुलिस का खुलासा, फेरी लगाने वाले ने दिया था चोरी को अंजाम

पुलिस को मिली बड़ी सफलता। पुलिस ने चोरी का खुलासा करते हुए एक आरोपी को मय माल के किया गिरफ्तार। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के साकेत नगर मोहल्ले का है। जहां बीते 5 फरवरी को एक परिवार अपने रिश्तेदार की शादी में गया हुआ था। पढिये यह खबर

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 17 February 2026, 6:07 PM IST

रायबरेली: पुलिस ने चोरी का खुलासा करते हुए एक आरोपी को मय माल के किया गिरफ्तार। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के साकेत नगर मोहल्ले का है, जहां  5 फरवरी को एक परिवार अपने रिश्तेदार की शादी में गया हुआ था। रविवार 6 तारीख को जब सभी परिवार वापस घर आया तो देखा घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और अलमारी में रखे हुए लगभग 7 लाख रुपए कीमत के सोने चांदी के जेवरात व 1लाख 25 हजार की नगदी गायब थी ।

क्या है पूरी खबर?

पीड़ित की तहरीर पर शहर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके घटना के खुलासे के लिए कई टीमें लगा दी थी। लगभग एक दर्जन से अधिक सीसीटीवी देखने के बाद एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की पकड़े गए। आरोपी शंकर प्रसाद सोनी पुत्र रामप्रसाद सोनी निवासी भरतपुरम थाना मिल एरिया ने बताया कि उसके ऊपर कर्ज अधिक हो गया था जिसे चुकाने के लिए वह मोहल्लों में घूम-घूम कर फेरी का काम करता है। फेरी करते समय उसने देखा कि एक घर का ताला बंद था। इसके बाद उसने रात में घर में घुसकर बक्से व अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखें सोने चांदी के जेवरात व नगदी पर हाथ साफ कर दिया ।

पीएम शहरी आवास योजना पर संकट? देवरिया में लाभार्थियों को मिला खाली करने का नोटिस, DM ने दिए जांच के आदेश

आरोपी को न्यायिक की अभिरक्षा में जेल...

पुलिस ने पकड़े गये आरोपी के पास से चुराए गए सभी जेवरात 125000 रुपए की नगदी को बरामद करते हुए आरोपी को न्यायिक की अभिरक्षा में जेल भेजा।

पहले बाइक सवार को टक्कर मारकर सड़क पर गिराया और फिर की ताबड़तोड़ फायरिंग, बदमाशों के खौफ से दहला मुजफ्फरनगर

नगदी व आभूषण बरामद

पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने बताया कि शंकर प्रसाद सोनी पुत्र रामप्रसाद निवासी भरतपुरम पोस्ट रतापुर थाना मिलएरिया जनपद रायबरेली ने बताया कि मुझ पर लोगो का काफी कर्जा था। मैं मोहल्लों में घूम-घूमकर फेरी का काम करता हूं। मैने फेरी के समय देखा कि साकेत नगर में एक घर का ताला बंद था तो कर्जा चुकाने के लिए मैंने उस घर में चोरी करने की योजना बनायी। जिसके फलस्वरुप 05.02.26 की रात्रि को मकान का ताला तोडकर घर के अन्दर रखी एक अलमारी से चोरी की थी। उसके पास से जो नगदी व आभूषण बरामद हुए हैं वह उसी चोरी से संबंधित हैं।

Location : 
  • RaeBareli

Published : 
  • 17 February 2026, 6:07 PM IST