UP Crime News: गोरखपुर में हत्या मामले में 4 आरोपी शिकंजे में, 3 बाल अपचारी हिरासत में

जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गोरखपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना चिलुआताल क्षेत्र में दर्ज हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

Gorakhpur: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गोरखपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना चिलुआताल क्षेत्र में दर्ज हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जबकि 3 बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक पिस्टल, 8 जिंदा कारतूस, 3 मोटरसाइकिल और एक अर्टिगा कार भी बरामद की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी कैंपियरगंज के पर्यवेक्षण में थाना चिलुआताल की टीम ने एसओजी, एंटीथेफ्ट, सर्विलांस और साइबर सेल के साथ संयुक्त ऑपरेशन चलाया। इसी दौरान मुकदमा संख्या 98/2026 से जुड़े अभियुक्तों—विशाल सिंह, सोनू यादव उर्फ बल्ले यादव, देवेन्द्र कुमार और छोटू उर्फ मानवेन्द्र—को गिरफ्तार किया गया।

गोरखपुर में प्रशासन सख्त मोड में…जनसुनवाई में उमड़ी भीड़, दिए ये निर्देश

ये है पूरा मामला

पुलिस के अनुसार, घटना के समय मौके पर मौजूद सभी सात युवक आपस में मित्र थे और पहले से एक-दूसरे से घनिष्ठ संबंध रखते थे। बातचीत के दौरान अभियुक्त विशाल ने अपने पास मौजूद असलहे को दोस्तों के बीच दिखाया। इसी दौरान चली गोली वहां मौजूद अरुण को लग गई, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच तेज की और तकनीकी साक्ष्यों व टीमवर्क के जरिए आरोपियों तक पहुंचने में सफलता हासिल की।

बढ़ाई गई धाराएं

बरामदगी के आधार पर मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धारा 3/25/27 की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है और मामले के हर पहलू की गहन जांच जारी है।

गोरखपुर में पुरानी दुश्मनी बनी हिंसा की वजह, दंपत्ति से की मारपीट; पुलिस ने दर्ज किया केस

पुलिस की कार्रवाई

पूरी कार्रवाई थाना चिलुआताल पुलिस, एसओजी, सर्विलांस और साइबर टीम की संयुक्त रणनीति के तहत अंजाम दी गई। अधिकारियों का कहना है कि जनपद में अपराध और अवैध असलहों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में अपराध नियंत्रण की दिशा में एक बड़ी सफलता माना जा रहा है, जिससे अपराधियों में हड़कंप और आम ज नता में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है।

Location : 
  • Gorakhpur

Published : 
  • 18 February 2026, 7:28 PM IST

Advertisement
Advertisement