कानपुर पुलिस लाइन में होमगार्ड अभ्यर्थियों का हंगामा, डाक्टर्स पर रिश्वत मांगने का आरोप

होमगार्ड भर्ती के दौरान बृहस्पतिवार रात पुलिस लाइन में चल रहे मेडिकल परीक्षण में अभ्यर्थियों ने डॉक्टरों पर वसूली का आरोप लगाया। इतना ही नहीं एक डॉक्टर के साथ आए उसके रिश्तेदार को भी जमकर पीटा।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 16 October 2026, 2:40 AM IST
google-preferred

Kanpur: कानपुर से बड़ी खबर सामने आई है। होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया में चयन के बाद मेडिकल परीक्षण कराने पहुंचे अभ्यर्थियों ने कानपुर पुलिस लाइन में जमकर हंगामा काटा। अभ्यर्थियों ने मेडिकल के दौरान डॉक्टर पर अवैध वसूली करने व न देने पर अनफिट घोषित करने का बड़ा आरोप लगाया। आरोप है गुस्साए अभ्यर्थियों ने डॉक्टर से मारपीट की। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और अभ्यर्थियों को समझाकर शांत कराया।

क्या है मामला

होमगार्ड परीक्षा में चयन के बाद मेडिकल कराने आये अभ्यर्थियों का आरोप है कि हम मेडिकल परीक्षण कराने आये थे। परीक्षण के दौरान कुछ अभ्यर्थियों को उनकी शारीरिक बनावट में कमी बताकर अनफिट करने की बात कही जा रही थी।

अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए डिंपल यादव ने उठाई आवाज, BJP पर लगाए गंभीर आरोप

एक अभ्यर्थी के मुताबिक, डॉक्टर ने नाक टेढ़ी व आंख गड़बड़ होने की बात कहते हुए फिट होने के लिए अलग से संपर्क करने को कहा। अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि मेडिकल में पास कराने के नाम पर 15, 30 हजार से 50 हजार रुपये तक मांगे जा रहे थे। जिसके बाद गुस्साए अभ्यर्थियों ने हंगामा काट दिया। अभ्यर्थियों का आरोप है कि कुछ लोगों ने रकम दी है। जिसके बाद हंगामा शुरू हो गया।

कानपुर में मेडिकल जांच को लेकर हंगामा

हंगामें की सूचना पर पहुंची पुलिस के आलाधिकारियों ने अभ्यर्थियों को समझाते हुए शांत कराया, और कार्रवाई करने की बात कही। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और मामले में जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

बीमार दादी के इलाज के कर्ज ने बना दिया चोर! कानपुर में चांदी कारखाने से 18 किलो चांदी चोरी करने वाले पिता-पुत्र गिरफ्तार

हंगामे पर पहुंचे आलाधिकारी

घटना की सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसीपी अमित कुमार पांडे ने बताया कि हंगामे की सूचना मिली थी कि होमगार्ड मेडिकल के दौरान अभ्यर्थी हंगामा व डॉक्टर से मारपीट कर रहे है, कुछ अभ्यर्थियों का आरोप है, की डाक्टर्स को पैसे दिए गए। जिसके बाद मामले में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है और ईएनटी डाक्टर्स से पूछताछ कर कार्रवाई की जा रही है। साथ ही आज परीक्षा रद्द कर दी गई है। आगे अभ्यर्थियों को नई तारीख बता दी जाएगी।

Location :  Kanpur

Published :  16 October 2026, 2:40 AM IST

Advertisement