अमेठी में मोहनगंज थाना कोतवाली क्षेत्र के लीही गाँव में एक दलित किसान की बेरहमी से निर्मम का मामला प्रकाश में आया है।बताया जा रहा है कि बदमाशों ने सोते समय किसान के उपरार धार दार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। पढ़ें पूरी खबर

हत्या
अमेठी: उत्तर प्रदेश के अमेठी में मोहनगंज थाना कोतवाली क्षेत्र के लीही गाँव में एक दलित किसान की बेरहमी से निर्मम का मामला प्रकाश में आया है।बताया जा रहा है कि बदमाशों ने सोते समय किसान के उपरार धार दार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी हुई है।
क्या है पूरी खबर?
परिजनों के अनुसार, जिले के मोहन गंज थानाक्षेत्र के पूरे घिसई लीही निवासी शिव प्रसाद पासी (54) पुत्र श्री नाथ खेत में शोर बारा बना कर रखवाली करते थे। शनिवार को देर शाम करीब साढ़े आठ बजे घर से खाना खाकर खेत में जानवर व गेहूं फसल की रखवाली करने चले गए थे। रविवार की सुबह गांव के कुछ लोग शौच क्रिया के लिए गए। वहां आवाज लगाने के बाद जब झोपड़ी से कोई आवाज नहीं मिली।तब सभी लोग अंदर जाकर देखने पर शिवप्रसाद की लाश खून से लतपत पड़ी हुई थी। इसके बाद ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों व पुलिस को सूचना दी।वही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई।
किसान की मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा
मृतक के पौत्र ने बताया कि हम ड्यूटी करने गए थे। फोन पर मुझे बताया कि तुम्हारे बाबा की मौत हो गई है।जब हम आकर देखे तो उनका सर कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी गई थी।उसने बताया कि हम लोगों की किसी से दुश्मनी नहीं थी। किसान की मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ
पूरे मामले में अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही कर पोस्टमॉर्टम हेतु भेजा गया है।पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।