महराजगंज में बेमौसम बारिश का कहर, गेहूं की फसल बर्बाद?

महराजगंज में बेमौसम बारिश और तेज हवाओं ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। गेहूं की खड़ी फसल खेतों में गिरकर खराब हो रही है, वहीं सब्जी की फसल को भी नुकसान का खतरा है। लगातार बारिश से किसानों के चेहरे पर मायूसी छा गई है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 21 March 2026, 2:46 PM IST

महराजगंज में बेमौसम बारिश और तेज हवाओं ने किसानों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। खेतों में खड़ी गेहूं की फसल बारिश और हवा की मार से झुककर खराब हो रही है।जिससे किसानों को भारी नुकसान की आशंका है। वहीं, सब्जी की फसलें भी पानी भरने से प्रभावित हो रही हैं और सड़ने का खतरा बढ़ गया है। लगातार हो रही बारिश ने किसानों के चेहरे पर मायूसी ला दी है क्योंकि उनकी महीनों की मेहनत पर पानी फिरता नजर आ रहा है।

किसानों ने बताया कि अगर जल्द मौसम साफ नहीं हुआ तो नुकसान और बढ़ सकता है। कई किसानों ने बताया कि फसल कटाई के लिए तैयार थी लेकिन अचानक बदले मौसम ने उनकी उम्मीदों को बड़ा झटका दिया है।

Location : 
  • Maharajganj

Published : 
  • 21 March 2026, 2:46 PM IST