Budaun: केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा का बड़ा बयान, बोले- ममता की हार तय

बदायूं में केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना से पहले ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस पर सीधा हमला बोला है। बदायूं दौरे पर आए केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि बंगाल में इस बार भाजपा का परचम लहराएगा और ममता बनर्जी की सत्ता से विदाई तय है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 3 May 2026, 3:50 PM IST
google-preferred

Budaun: बदायूं में केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना से पहले ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस पर सीधा हमला बोला है। बदायूं दौरे पर आए केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि बंगाल में इस बार भाजपा का परचम लहराएगा और ममता बनर्जी की सत्ता से विदाई तय है।

क्या बोले केंद्रीय मंत्री

बीएल वर्मा ने कहा, बंगाल में ममता बनर्जी चुनाव हारने जा रही हैं। उनके चेहरे पर साफ हताशा नजर आ रही है। जनता ने मन बना लिया है। बंगाल में इस बार भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।"

एग्जिट पोल से बेहतर प्रदर्शन का दावा

एग्जिट पोल के नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए बीएल वर्मा ने कहा, एग्जिट पोल में जो नतीजे आए हैं, भाजपा का प्रदर्शन उससे भी बेहतर होगा। बंगाल की जनता ने कमल खिलाने का फैसला कर लिया है।

प्रशासन पर भरोसा

ममता बनर्जी द्वारा केंद्रीय एजेंसियों पर लगाए जा रहे आरोपों पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री बोले,ममता बनर्जी कितना भी ड्रामा कर लें, लेकिन प्रशासन और सेंट्रल एजेंसी अपना काम पूरी ईमानदारी और निष्पक्षता से करेगी। लोकतंत्र में हिंसा और धमकी की कोई जगह नहीं है।

Budaun News: पूर्व कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड, 2 लाख लूट का पुलिस ने ऐसे किया खुलासा…

राजनीतिक सरगर्मी तेज 

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में मतगणना से पहले सियासी पारा चढ़ा हुआ है। भाजपा और टीएमसी दोनों ही जीत का दावा कर रही हैं। ऐसे में केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा का यह बयान सियासी हलकों में चर्चा का विषय बन गया है।

Location :  Budaun

Published :  3 May 2026, 3:48 PM IST

Advertisement