

मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत एडीजी जोन गोरखपुर मुथा अशोक जैन ने जिले में फुट पेट्रोलिंग की। यह अभियान महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को मजबूत करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। इससे महिला सुरक्षा को और अधिक मजबूती मिली है।
फुट पेट्रोलिंग से महिलाओं में बढ़ा विश्वास
Gorakhpur: महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के तहत गुरुवार को एडीजी जोन गोरखपुर मुथा अशोक जैन ने जिले में व्यापक स्तर पर फुट पेट्रोलिंग कर महिला सुरक्षा को और मजबूत करने का संदेश दिया।
एडीजी जोन के साथ जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक नगर सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। सुरक्षा बल ने गोरखनाथ, आर्यनगर, पुराना गोरखपुर, मानसरोवर, गोलघर और रामलीला मैदान जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान एडीजी जोन ने स्थानीय नागरिकों, खासतौर पर महिलाओं और बालिकाओं से संवाद किया। उन्होंने उन्हें सुरक्षा संबंधी जानकारी देने के साथ ही मिशन शक्ति के तहत संचालित विभिन्न योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090, 112, 181 और 1098 की विस्तृत जानकारी साझा की।
देवरिया के एसपी संजीव सुमन ने चलाई तबादला एक्सप्रेस, 56 पुलिस कर्मियों का ट्रांसफर; देखें पूरी लिस्ट
पेट्रोलिंग के दौरान एडीजी ने पुलिस बल को स्पष्ट निर्देश दिया कि संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित गश्त को प्राथमिकता दी जाए। साथ ही एंटी-रोमियो स्क्वॉड और महिला बीट पुलिस की सक्रियता और बढ़ाई जाए ताकि किसी भी प्रकार की छेड़खानी या अपराध की कोशिश को तुरंत रोका जा सके। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
एडीजी जोन मुथा अशोक जैन ने मौके पर कहा, “महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। मिशन शक्ति अभियान के जरिए हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि हर महिला और बच्ची खुद को सुरक्षित महसूस करे और समाज में सम्मान के साथ आगे बढ़ सके। किसी भी प्रकार की समस्या आने पर पुलिस त्वरित कार्रवाई करेगी।”
Asia Cup 2025: बांग्लादेश को हराने के बाद पाकिस्तान ने दी भारत को धमकी, कप्तान ने बोल दी यह बड़ी बात
उन्होंने उपस्थित महिलाओं से भी अपील की कि वे न केवल खुद सतर्क रहें बल्कि आसपास की बच्चियों और महिलाओं को भी जागरूक करें। मिशन शक्ति का उद्देश्य सिर्फ सुरक्षा ही नहीं बल्कि महिलाओं में आत्मविश्वास और स्वावलंबन की भावना विकसित करना भी है।
फुट पेट्रोलिंग के इस अभियान से भीड़भाड़ वाले इलाकों में महिलाओं ने राहत और आत्मविश्वास महसूस किया। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की इस सक्रिय पहल की सराहना की और उम्मीद जताई कि इस तरह की कार्रवाई से अपराधियों में खौफ और महिलाओं में सुरक्षा का भरोसा और मजबूत होगा।