रायबरेली के दो होनहारों ने क्लियर किया यूपीएससी, जानें पूरी खबर

UPSC रिजल्ट 2025 के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। रायबरेली जिले के दो होनहारों ने बाजी मारी है। रायबरेली के विमल कुमार और बछरावां की रहने वाली दिव्या श्रीवास्तव ने प्रदेश का मान बढ़ाया है। खींरो ब्लॉक के चांदेमऊ गांव निवासी विमल कुमार ने शानदार सफलता हासिल करते हुए ऑल इंडिया 107वीं रैंक प्राप्त की है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 7 March 2026, 2:08 PM IST

रायबरेली : UPSC रिजल्ट 2025 के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। रायबरेली जिले के दो होनहारों ने बाजी मारी है। रायबरेली के विमल कुमार और बछरावां की रहने वाली दिव्या श्रीवास्तव ने प्रदेश का मान बढ़ाया है।

ऑल इंडिया 107वीं रैंक प्राप्त

वहीं रायबरेली जिले के खींरो ब्लॉक के चांदेमऊ गांव निवासी विमल कुमार ने शानदार सफलता हासिल करते हुए ऑल इंडिया 107वीं रैंक प्राप्त की है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, गांव और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। परिणाम घोषित होते ही चांदमऊ गांव में बधाई देने वालों का तांता लग गया। परिजनों और क्षेत्रवासियों ने मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की। ग्रामीणों का कहना है कि विमल कुमार की यह सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

नवोदय विद्यालय महराजगंज से पढ़ाई

विमल कुमार के भाई अजीत कुमार ने बताया कि उनके पिता ईंट भट्ठे पर मजदूरी किया करते थे। वे भी रायबरेली में मजदूरी करते हैं, लेकिन उनके छोटे भाई विमल ने कड़ा संघर्ष करते हुए यह सफलता हासिल की है। विमल कुमार ने बताया कि उन्होंने प्राथमिक विद्यालय चांदमऊ से प्रारम्भिक पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने नवोदय विद्यालय महराजगंज से पढ़ाई की।। यहां कक्षा दस तक पढ़े।

यूपीएससी का इंटरव्यू क्लियर...

इसके बाद आईआईटी दिल्ली में उन्होंने बीटेक किया. इसके बाद उन्होंने यूपीएससी की तैयारी की। उन्होंने बताया कि रायबरेली में रहकर उन्होंने यूपीएससी की तैयारी की। 2021 से 2025 तक उन्होंने प्रयास किया। कोरोना काल में बिना किसी कोंचिंग के उन्होंने तैयारी की। चार बार उन्होंने प्रयास किया. चौथी बार वह इंटरव्यू तक पहुंचे। लेकिन, अबकी पांचवीं बार वह यूपीएससी का इंटरव्यू क्लियर किये. इस बार उनकी 107वीं रैंकिंग आई है। उन्होंने बताया कि नियमित पढ़ाई व समय आपको सफलता जरूर देता है।

अमेरिका की बड़ी चेतावनी- ईरान पर आज रात होगा सबसे बड़ा हमला, 24 घंटे में खत्म होगी जंग

पिछली बार उनका इंटरव्यू तक का सफर

बछरावां के गांधी इंटर कॉलेज में प्रिंसिपल के पद पर तैनात अरुण कुमार श्रीवास्तव की बेटी दिव्या श्रीवास्तव (32) ने यूपीएससी की ऑल इंडिया रैंक में 418वां स्थान हासिल किया है। दिव्या श्रीवास्तव के भाई आकाश ने बताया कि इससे पहले उनकी बहन ने पांच बार यूपीएससी अटेम्प्ट दिया। पिछली बार उनका इंटरव्यू तक का सफर रहा, लेकिन इस बार उनका इंटरव्यू भी क्लियर हो गया।

यूपीएससी पास करने के बाद उनके घर पर बधाई

भाई आकाश ने बताया कि यह सब उनके माता-पिता के आशीर्वाद व बहन की नियमित पढ़ाई से संभव हुआ है।। दिव्या के यूपीएससी पास करने के बाद उनके घर पर बधाई देने वालों की भीड़ लग गई है। दिव्या के भाई आकाश ने बताया कि उनकी बहन ने हाईस्कूल रायबरेली के लखनऊ पब्लिक स्कूल से किया था।

संघ लोक सेवा आयोग परीक्षा में सौम्या गर्भयाल की बड़ी सफलता, 822वीं रैंक के साथ नैनीताल का नाम किया रोशन

इसके बाद वह इंटर के लिए लखनऊ की एलपीएस ब्रांच में पढ़ने के लिए चली गई। यहां से वह दिल्ली गई और वहां इंग्लिश ऑनर्स से ग्रेजुएशन किया। इसके बाद उन्होंने यूपीएससी की लगातार तैयारी की। पिछली पांच अटेम्प्ट में असफल रहने के बावजूद अंतिम छठवें अटेम्प्ट में उन्होंने यूपीएससी क्लियर कर दिया।

Location : 
  • RaeBareli

Published : 
  • 7 March 2026, 2:08 PM IST