
पुलिस विभाग में तबादला
Maharajganj : महराजगंज जिले में पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी तबादला सूची में जिले के कई थानाध्यक्षों, प्रभारी निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों को इधर से उधर किया गया है। इस बड़े बदलाव के बाद पुलिस महकमे में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। जिले के कई महत्वपूर्ण और संवेदनशील थानों की कमान नए अधिकारियों को सौंपी गई है।
महराजगंज में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। कई थानेदारों के तबादले कर दिए गए हैं। जारी सूची के अनुसार अलग-अलग थानों में तैनात इंस्पेक्टरों और थाना प्रभारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।@maharajganjpol #maharajganj pic.twitter.com/kgaAOsVAc0
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) May 16, 2026
तबादला सूची के मुताबिक, निरीक्षक धनंजय कुमार राय को बरगदवा थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। वहीं अखिलेश कुमार सिंह को श्यामदेउरवा थाने में निरीक्षक अपराध की जिम्मेदारी दी गई है। योगेंद्र राय को फरेन्दा से हटाकर भिटौली भेजा गया है। संजय कुमार सिंह को पुलिस लाइन से पनियरा थाने की कमान सौंपी गई है।
सीमावर्ती क्षेत्रों में भी बड़े स्तर पर बदलाव किए गए हैं। नौतनवा, निचलौल, कोल्हुई, परसामलिक और सोहगीबरवा जैसे संवेदनशील थानों में नए चेहरों की तैनाती की गई है। अभिषेक सिंह को नौतनवा थाने का प्रभारी बनाया गया है, जबकि कुंवर गौरव सिंह को कोल्हुई थाने की जिम्मेदारी मिली है। अंकित सिंह को निचलौल थाने का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा विवेक कुमार सिंह को परसामलिक और कृष्ण कुमार सिंह को सोहगीबरवा थाने की कमान सौंपी गई है।
Location : Maharajganj
Published : 16 May 2026, 5:09 PM IST