हिंदी
तबादला (Img- Internet)
Deoria : पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। देवरिया के पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर ने महज 48 घंटे के अंदर दूसरी बार तबादला एक्सप्रेस चला दी है। इस बार जिले के 60 पुलिसकर्मियों को इधर से उधर किया गया है। कार्रवाई के दौरान गौरीबाजार थाने के चर्चित सिपाही मुमताज अंसारी समेत एक दर्जन से अधिक पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है।
देवरिया में पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। 48 घंटे के अंदर 60 पुलिसकर्मियों के तबादले किए गए हैं। गौरीबाजार थाने के चर्चित सिपाही मुमताज अंसारी समेत कई पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है।@DeoriaPolice pic.twitter.com/sEypDbVVnd
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) August 9, 2026
पुलिस अधीक्षक के इस आदेश के बाद जिले के कई थानों और पुलिस चौकियों में तैनात कर्मचारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात पुलिसकर्मियों को नई जिम्मेदारी दी गई है, जबकि कुछ कर्मियों को पुलिस लाइन भेज दिया गया है।
सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई पुलिस व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा कानून व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से की गई है। हालांकि लाइन हाजिर किए गए पुलिसकर्मियों को लेकर विभागीय स्तर पर समीक्षा भी की जा रही है।
तबादला सूची में सबसे ज्यादा चर्चा गौरीबाजार थाने में तैनात सिपाही मुमताज अंसारी की हो रही है। उन्हें भी लाइन हाजिर कर दिया गया है। इसके अलावा एक दर्जन से ज्यादा अन्य पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई की गई है।
Location : Deoria
Published : 10 August 2026, 1:10 AM IST