एटा में दर्दनाक सड़क हादसा, 1 की मौत, ऐसे बची मासूम की जान

यूपी के एटा में सड़क हादसों पर लगाम नहीं लग पा रही है। शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई जबकि दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 22 March 2026, 2:54 AM IST
google-preferred

Etah: जनपद में शनिवार को दुखद सड़क हादसा हो गया। अलीगंज क्षेत्र के हरसिंगपुर मोड़ पर दो बाइकों की भीषण भिड़ंत हो गई जिसमें 26 वर्षीय युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई जबकि दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया और एक 5 वर्षीय मासूम बच्ची बाल बाल बच गई। घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को CHC पर भर्ती कराया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

मृतक की पहचान

घटना थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव हरसिंहपुर मोड के समीप की है। मृतक युवक की पहचान 26 वर्षीय अजीत जनपद कासगंज के गांव दौरैया के रूप में हुई है।

मृतक युवक की फाइल फोटो

ऐसे हुई घटना

जानकारी के अनुसार अजीत अपनी बाइक से मजदूर धर्मपाल की 6 वर्षीय मासूम बच्ची प्राची को राजस्थान भट्टे पर लेकर जा रहा था। इसी दौरान सामने से दूसरी बाइक पर सवार श्यामू (24) निवासी अगौनापुर थाना अलीगंज की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। दोनों बाइक सवार तेज रफ्तार में थे।

बाइक सवार श्यामू शराब के नशे में था। हादसे में अजीत और श्यामू गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज भेजा। जहां डॉक्टर ने अजीत को मृत घोषित कर दिया। वहीं श्यामू का प्राथमिक उपचार कर उसकी हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

एटा और सोनभद्र में ईद की नमाज शांतिपूर्वक संपन्न, अमन-चैन की दुआओं के बीच दिखा गहरा भाईचारा

मृतक के भाई ने बताया कि अजीत राजस्थान में एक भट्टे पर मुनीम के तौर पर काम करता था।

मृतक के पिता विजयपाल ने बताया कि अजीत की दोपहर 3 बजे कासगंज ट्रेन थी, जिसके लिए वह घर से निकला था। बीच में यह हादसा गया। घटना के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं बसपा नेता जुनेद मियां ने अस्पताल पहुंचकर परिजन को सांत्वना दी।

एटा में क्यों अचानक सख्त हुई पुलिस? अलविदा जुमा और नवरात्रि से पहले ड्रोन-सीसीटीवी की निगरानी ने बढ़ाई हलचल

मामले में पुलिस का बयान

थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि हरसिंगपुर मोड़ पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज भेजा गया। वहां एक युवक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। दूसरे घायल की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Location :  Etah

Published :  22 March 2026, 2:34 AM IST

Related News

Advertisement