अलविदा जुमे की नमाज को लेकर मुजफ्फरनगर में प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट हो गई है। संवेदनशील और अति संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। मस्जिदों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में लगातार निगरानी की जा रही है।

मुजफ्फरनगर में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम
Muzaffarnagar: मुजफ्फरनगर में अलविदा जुमे की नमाज को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट हो गई है। संवेदनशील और अति संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया गया है। लगातार हो रही बारिश के बावजूद नमाजियों में उत्साह देखा जा रहा है, वहीं पुलिस बल भी पूरी मुस्तैदी के साथ सुरक्षा व्यवस्था संभाले हुए है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवददाता के अनुसार, खालापार स्थित फक्कड़ शाह मस्जिद सहित जिले की सभी प्रमुख मस्जिदों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। पुलिस बल लगातार गश्त कर रहा है ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो। अधिकारियों ने साफ किया है कि हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है।
आगामी अलविदा जुम्मा, ईद-उल-फित्र और चैत्र नवरात्रि जैसे त्योहारों को देखते हुए पूरे जिले को 9 जोन और 21 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। प्रत्येक सेक्टर में मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी तैनात किए गए हैं, जो पल-पल की रिपोर्ट कंट्रोल रूम को भेज रहे हैं।
Varanasi Firing: यूपी कॉलेज में दिनदहाड़े फायरिंग, BSc छात्र की मौत; कैंपस में बवाल
एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक जानकारी फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी भी अपुष्ट खबर पर भरोसा न करें और तुरंत पुलिस को सूचित करें।
UP में कूट्टू का आटा खानें से 73 लोग का हुआ ये हाल, जानें क्या है पूरी खबर?
पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च भी निकाला गया, जिससे आम जनता में सुरक्षा का भरोसा मजबूत हुआ है। प्रशासन ने कहा है कि लोग निडर होकर अपने त्योहार मनाएं, क्योंकि पुलिस हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह सुरक्षा व्यवस्था जिले में शांति और सौहार्द बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।