महिला सिपाही का शव मिलने से हड़कंप, जानें पूरी खबर

पुलिस लाइन परिसर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक महिला सिपाही का शव संदिग्ध हालत में मिला।

Post Published By: Deepika Tiwari
Updated : 11 July 2025, 7:19 PM IST
google-preferred

कन्नौज: यूपी के कन्नौज जिले से एक चौंका देने वाली खबर सामने आई है। यहां पुलिस लाइन परिसर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक महिला सिपाही का शव संदिग्ध हालत में मिला। मृतक महिला सिपाही हाल ही में भर्ती हुई थी और कन्नौज में ट्रेनिंग पर थी।

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक, मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के पुलिस लाइन परिसर का है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।

Chhangur Baba: भिखारी से अरबपति बनने तक का सफर, ‘छांगुर बाबा’ कैसे बना यूपी में धर्मांतरण के पैसों से करोड़ों का माफिया?

बैरक में महिला सिपाही का शव पड़ा मिलने से हड़कंप

जानकारी के मुताबिक,  दोपहर करीब 12:30 बजे सूचना मिली कि पुरुष हॉस्टल के एक बैरक में महिला सिपाही का शव पड़ा है।सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और महिला सिपाही को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।"महिला सिपाही को जब अस्पताल लाया गया, तब वो मृत अवस्था में थीं। देखने से प्रतीत होता है कि मौत फांसी लगाने से हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।"

महराजगंज में फर्जी आयुष्मान कार्ड बनाकर ठगी करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, जानिए कैसे बनाता था फर्जी आयुष्मान कार्ड

महिला सिपाही की संदिग्ध मौत पर कई सवाल

मिली जानकारी के मुताबिक,  मृत महिला सिपाही की पहचान रानू जादौन के रूप में हुई है, जो एटा जिले की रहने वाली थीं और हाल ही में हुई पुलिस भर्ती में चयनित होकर कन्नौज में ट्रेनिंग पर आई थीं।फिलहाल महिला सिपाही की मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। सवाल ये उठता है कि आखिर महिला सिपाही पुरुष हॉस्टल की बैरक में कैसे पहुंची? और वहां उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई? पुलिस लाइन में महिला सिपाही की संदिग्ध मौत पर कई सवाल खड़े हो रहे है।वहीं, घटना की कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों को पुलिस ने मौके पर कवरेज करने से रोक दिया। अधिकारियों ने इस पूरे मामले पर चुप्पी साध रखी है।

जनपद को मिली 1053 मैट्रिक टन यूरिया की खेप, किसानों को मिलेगी बड़ी राहत; जानिए पूरा अपडेट

 

Location : 

Published :