हिंदी
राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव (सोर्स- इंटरनेट)
हरदोई: उत्तर प्रदेश की महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव आज हरदोई जनपद के भ्रमण पर रहेंगी। इस दौरान वह जनपद के टोडरपुर ब्लाक में आयोजित रानी अहिल्याबाई होल्कर स्मृति कार्यक्रम में शामिल होंगी साथी जिला महिला अस्पताल और महिला जेल का भी निरीक्षण करेंगी। जिसको लेकर जिला प्रशासन ने लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
जिला महिला अस्पताल और महिला जेल का करेंगी निरीक्षण
बता दें कि रानी अहिल्याबाई होल्कर स्मृति सम्मान कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी द्वारा जनपद के अलग-अलग ब्लॉकों में आयोजित किया जा रहा है। जिसको लेकर आज राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव लखनऊ से कार द्वारा हरदोई पहुंच रही हैं। इस दौरान वह टोडरपुर ब्लाक में आयोजित रानी अहिल्याबाई होल्कर स्मृति सम्मान कार्यक्रम में शामिल होंगी, जिसके बाद वह हरदोई के जिला महिला अस्पताल और महिला जेल का भी निरीक्षण करेंगी।
महिला हितों से जुड़ी प्रमुख संस्थाओं का निरीक्षण
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार दौरे की सारी जानकारी आयोग द्वारा दी गई है। अपर्णा यादव लखनऊ स्थित विक्रमादित्य मार्ग से चलकर हरदोई जनपद के टोडरपुर ब्लॉक पहुंचेंगी, जहां वे "पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर स्मृति अभियान" कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगी। कार्यक्रम उपरांत उपाध्यक्ष अपर्णा यादव दोपहर को हरदोई शहर में आगमन करेंगी, जहाँ वे महिला हितों से जुड़ी प्रमुख संस्थाओं का निरीक्षण करेंगी।
महिला बंदीगृह का दौरा
इसमें सबसे पहले मेडिकल कॉलेज स्थित महिला चिकित्सालय का दौरा शामिल है। इसके बाद वे महिला बंदीगृह का निरीक्षण करेंगी। निरीक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य महिला सुरक्षा, स्वास्थ्य और बंदीगृह व्यवस्था की वास्तविक स्थिति का मूल्यांकन करना है। साथ ही, महिला आयोग महिलाओं से संबंधित शिकायतों, समस्याओं और उनके समाधान के लिए तत्परता दिखाने की दिशा में यह एक अहम पहल मानी जा रही है।
कौन है अपर्णा यादव ?
अपर्णा यादव उत्तर प्रदेश में एक सक्रिय राजनीतिज्ञ और सामाजिक कार्यकर्ता है, जो पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू है। बता दें कि उन्होंने मुलायम के बेटे प्रतीक यादव से शादी की है। अपर्णा यादव लखनऊ कैंट निर्वाचन क्षेत्र से साल 2017 का विधानसभा चुनाव लड़ी थी लेकिन जीत हासिल नहीं कर सकीं। अपर्णा का जन्म 1990 को उत्तराखंड में हुआ था। उन्होंने मैनचेस्टर विश्वविद्यालय से इंटरनेशनल पॉलिटिक्स में मास्टर डिग्री हासिल की।
Location : Hardoi
Published : 27 May 2025, 12:02 PM IST