भीषण गर्मी का टार्चर; अमेठी के गांव में 18 दिन से बिजली गुल! ग्रामीण अंधेरे में जीने को मजबूर

जिले के एक गांव में पिछले 18 दिनों से बिजली संकट ने लोगों का जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। भीषण गर्मी के बीच ग्रामीण लगातार अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद विद्युत विभाग के अधिकारियों ने समस्या पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 17 May 2026, 12:59 PM IST
google-preferred

Amethi: अमेठी जिले के एक गांव में पिछले 18 दिनों से बिजली संकट ने लोगों का जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। भीषण गर्मी के बीच ग्रामीण लगातार अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद विद्युत विभाग के अधिकारियों ने समस्या पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।

सत्थिन पट्टी उपकेंद्र से जुड़ा मामला

पूरा मामला अमेठी जिले के बाजार शुक्ल थाना क्षेत्र स्थित जगदीशपुर सत्थिन पट्टी विद्युत उपकेंद्र का बताया जा रहा है। यहां जर्जर विद्युत लाइन और खराब ट्रांसफार्मर के कारण बार-बार फाल्ट हो रहा है, जिससे पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप पड़ी हुई है।

ग्रामीणों के अनुसार, लगातार बिजली कटौती के कारण लोग भीषण गर्मी में बेहाल हैं और जीवन सामान्य रूप से प्रभावित हो गया है।

पेयजल संकट और पढ़ाई पर असर

बिजली संकट का सबसे ज्यादा असर पेयजल आपूर्ति और बच्चों की पढ़ाई पर पड़ा है। पानी की सप्लाई बाधित होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं बच्चे अंधेरे में पढ़ाई करने को मजबूर हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि उमस भरी गर्मी में रात गुजारना बेहद कठिन हो गया है और स्थिति दिन-ब-दिन और खराब होती जा रही है।

ग्रामीणों में भारी आक्रोश

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उन्होंने कई बार एसडीओ और जेई से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं किया गया। समस्या से परेशान होकर दो दर्जन से अधिक ग्रामीण ग्राम प्रधान प्रतिनिधि के नेतृत्व में तहसील पहुंचे और संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी को शिकायत सौंपी।

डीएम ने दिए तत्काल समाधान के निर्देश

मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित एसडीओ को तत्काल बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल कर ग्रामीणों को राहत दी जाए।

Location :  Amethi

Published :  17 May 2026, 12:59 PM IST

Advertisement