हिंदी
फतेहपुर के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगनायक सिंह यादव को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृत पर प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने प्रदेश सचिव नामित किया। यह खबर जैसे ही फतेहपुर में जगनायक सिंह के शुभचिंतकों को पता चली उनको बधाई देने वालों का तांता लग गया।
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगनायक सिंह यादव की फाइल फोटो ( Img: Dynamite News)
Fatehpur: फतेहपुर के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगनायक सिंह यादव को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृत पर प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने प्रदेश सचिव नामित किया। यह खबर जैसे ही फतेहपुर में जगनायक सिंह के शुभचिंतकों को पता चली उनको बधाई देने वालों का तांता लग गया।
हम आपको बता दें कि जिले में अपनी अलग पहचान बनाने वाले पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगनायक सिंह यादव समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता हैं। यही कारण है की समय-समय पर पार्टी उनको बड़े पद से नवाजती है और अब जब 2027 की तैयारी को लेकर अलग-अलग पार्टियां मंथन कर रही हैं तो एक बार फिर समाजवादी पार्टी हाई कमान ने जगनायक सिंह यादव को प्रदेश सचिव पद की बड़ी जिम्मेदारी देकर प्रदेश में 2027 में विधानसभा के चुनाव में प्रखर वक्ता जगनायक सिंह यादव को प्रदेश के अलग-अलग विधानसभा में भेज कर पार्टी को मजबूत करने के लिए उन्हें प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी दिया है।
वही नव मनोनीत प्रदेश सचिव जगनायक सिंह यादव ने कहा की पार्टी हाई कमान ने जो जिम्मेदारी उन्हें दिया है उसे बखूबी निर्वहन करेंगे और आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में फतेहपुर की सभी छहो सीटों पर सपा का परचम फहराने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर गतिशील होंगे।
तो वहीं प्रदेश की अलग-अलग विधानसभाओं में दौरा करके सपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के लिए प्रयासरत रहेंगे और एक बार फिर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को बिठाने का काम करेंगे।