Kanpur Accident: तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से छात्र की मौत, दूसरे साथी की हालत गंभीर

उत्तर प्रदेश में आए दिन हादसे की खबर सामने आती रहती है। हादसे थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्बा झींझक में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं।

Post Published By: मोहित बाथम
Updated : 27 March 2026, 5:57 PM IST
google-preferred

Kanpur Dehat: जनपद कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्बा झींझक में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। पुलिस चौकी झींझक के समीप तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से मोपेड सवार किशोर की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा करीब दो बजे का बताया जा रहा है।

पिकअप की टक्कर से मोपेड सवार छात्र की मौत

जानकारी के अनुसार, भोलानगर निवासी 18 वर्षीय कृष्णा गुप्ता अपने साथी 17 वर्षीय अंश सिंह गौर के साथ मोपेड से झींझक कस्बे की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे पुलिस चौकी के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

हादसे की सूचना पर पहुंचे परिजन और कस्बे के लोग

सूचना मिलते ही झींझक चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और पिकअप को कब्जे में लेकर दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झींझक पहुंचाया। वहां मौजूद चिकित्सक डॉ. शिरोमणि सिंह ने परीक्षण के बाद अंश सिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि कृष्णा गुप्ता की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी

अंश की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां कंचन देवी, छोटा भाई यश और बहन प्रिया का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि अंश ने इस वर्ष इंटरमीडिएट की परीक्षा दी थी और उसके पिता का करीब दस वर्ष पहले निधन हो चुका है।

पुलिस अधिकारी ने दी जानकारी

घटना की सूचना पर पहुंचे मंगलपुर प्रभारी निरीक्षक महेश कुमार पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे और मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि पिकअप को कब्जे में ले लिया गया और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी गई हुई, आगे उन्होंने बताया कि मृतक छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जबकि दूसरे साथी को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

Location : 
  • kanpur

Published : 
  • 27 March 2026, 5:57 PM IST

Advertisement