हिंदी
प्रताकात्मक छवि
Unnao: देश को पहला देश का पहला एआई ऑगमेंटेड मल्टीडिसिप्लिनरी विश्वविद्यालय मिलने जा रहा है, जो लखनऊ-कानपुर राजमार्ग पर बना हैं। लखनऊ उन्नाव मार्ग पर 100 एकड़ में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के एआई बेस्ड कैम्पस का उद्घाटन आज यानि शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। देश के पहली एआई बेस्ड इस कैम्पस में एआई आधारित सभी कोर्स संचालित किए जाएंगे।
प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने शुक्रवार को बताया कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश में जो वातावरण तैयार किया है। उससे प्रभावित होकर बाहर से काफी संख्या में इन्वेस्टर आ रहे हैं, जिनमे चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी भी एक है।
उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी इंटरनेशनल रैंकिंग में शामिल होने के साथ ही हिंदुस्तान की रैंकिंग में पांचवे स्थान पर है। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता पूर्ण और सस्ती और सहज शिक्षा उपलब्ध कराना सरकार का उद्देश्य है।
गौरतलब है कि चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का यह नया एआई-सक्षम कैंपस 2025-26 शैक्षणिक सत्र से शुरू होगा। इसमें इंजीनियरिंग, बिजनेस, हेल्थ और लाइफ साइंसेज, ह्यूमैनिटीज, लिबरल आर्ट्स और लीगल स्टडीज जैसे छह प्रमुख क्षेत्रों में स्नातक और पोस्ट ग्रैजुएट प्रोग्राम्स उपलब्ध कराया जाएगा।
उन्होंने बताया कि पिछले तीन साल के अंदर प्रदेश में 20 निजी विश्वविद्यालय और 8 सरकारी विश्वविद्यालय खुले हैं। एआई बेस्ड कैम्पस में पढ़ाई के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि तकरीबन 2000 रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। राज्य अब देश का शिक्षा हब बनता जा रहा है। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का एआई कैंपस इस दिशा में एक अहम योगदान होगा।
चंडीगढ़ विश्वविद्यालय का यह परिसर अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। यहां पढ़ाई का तरीका पूरी तरह से तकनीक पर आधारित होगा। छात्रों को वैश्विक स्तर की स्किल्स सिखाने के लिए खास पाठ्यक्रम तैयार किए गए हैं।
Location : Unnao
Published : 26 July 2025, 3:06 AM IST