यूपी की सबसे बड़ी खबर: 24 आईपीएस अफसरों के तबादले, लखनऊ, आगरा, कानपुर, जौनपुर, मुरादाबाद समेत इन जिलों के IPS बदले

इस समय यूपी में तबादलों की बड़ी खबर सामने आ रही है। ये तबादले लखनऊ, आगरा, कानपुर, जौनपुर, मुरादाबाद कानपुर, वाराणसी समेत इन जिलों से किए गए है। फौरी तौर पर एक साथ किए बड़े अफसरोंं के तबादले के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 5 February 2026, 12:16 AM IST

Lucknow:  इस समय यूपी में पुलिस आला अफसरों के तबादलों की बड़ी खबर सामने आ रही है। शासन ने बुधवार देर रात को 24 आईपीएस अफसरों का तबादला कर दिया। ये तबादले लखनऊ, आगरा, कानपुर, जौनपुर, मुरादाबाद, वाराणसी समेत इन जिलों से किए गए है।

तबादला सूची के अनुसार पुलिस महानिदेश एवं अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ सुजीत पांडेय को पुलिस महानिदेशक,अग्निशमन एवं आपात सेवाएं मुख्यालय लखनऊ बनाया गया है। इसके अलावा प्रवीण कुमार अपर महानिदेशक एवं पुलिस महानिदेशक अयोध्या परिक्षेत्र, अयोध्या को अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन भेजा गया है।

वहीं पुलिस महानिरीक्षक ई.ओ.डब्ल्यू. यूपी के.एस. इमैन्युअल को पुलिस महानिरीक्षक एवं पुलिस महानिदेशक के जी.एस.ओ यूपी बनाया गया है। विनोद कुमार संयुक्त पुलिस आयुक्त एवं पुलिस कमिश्नरेट कानपुर को पुलिस महानिरीक्षक, डॉ. भीमराव अंबेडकर पुलिस अकादमी मुरादाबाद भेजा गया है।

आईपीएस अफसरों की तबादला सूची

आईपीएस की ट्रासफर लिस्ट

 

आईपीएस की ट्रासफर लिस्ट

संकल्प शर्मा, पुलिस उपमहानिरीक्षक मिर्जापुर को कानपुर पुलिस कमिश्नरेट नगर में संयुक्त पुलिस आयुक्त बनाया गया है। पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ विपिन टाडा को कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में संयुक्त पुलिस आयुक्त की जिम्मेदारी मिली है।

DN Exclusive: क्या कहता है SIR का इतिहास, चुनाव आयोग ने कब-कब मांगे नागरिकता के सबूत; जानिये सबकुछ

ट्रांसफर सूची के अनुसार जौनपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ को गोरखपुर का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। अविनाश पांडेय को सेनानायक, 01वीं वाहिनी एसएसएफ लखनऊ को मेरठ का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। अमेठी की पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक को मिर्जापुर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। रवि कुमार, सेनानायक, 11वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर को रायबरेली का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

प्रताप गोपेन्द्र यादव को पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक, पीटीसी मुरादाबाद से पुलिस उपमहानिरीक्षक लखनऊ मुख्यालय भेजा गया है। सुल्तानपुर के पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर भेजा गया है। वहीं चारू निगम, सेनानायक, 47वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद से सुल्तानपुर पुलिस अधीक्षक बनी हैं। बस्ती पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सहारनपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाए गए हैं।

यूपी की सबसे बड़ी खबर: 24 आईपीएस अफसरों के तबादले, लखनऊ, आगरा, कानपुर, जौनपुर, मुरादाबाद समेत इन जिलों के IPS बदले

शासन ने ट्रांसफर हुए सभी आलाधिकारियों से तत्काल नई तैनाती पर जिम्मेदारी संभालने का निर्देश दिया है।

Location : 
  • Lucknow

Published : 
  • 4 February 2026, 11:45 PM IST