देवर चीखता रहा- मेरी भाभी को कोई बचा लो, उधर तड़प-तड़पकर महिला और बेटी ने तोड़ दिया दम, पढ़ें वाराणसी की दर्दभरी कहानी

वाराणसी के मंडुवाडीह थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार थार ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी। हादसे में महिला और उसकी पांच वर्षीय बेटी की मौत हो गई, जबकि देवर गंभीर रूप से घायल है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर के बाद बाइक थार में फंस गई और चालक उसे करीब 100 मीटर तक घसीटता ले गया।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 11 May 2026, 7:43 AM IST

Varanasi: वाराणसी में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के बेनीपुर गांव निवासी सोनी राजभर अपने देवर मनीष राजभर और पांच वर्षीय बेटी के साथ एक रिंग सेरेमनी कार्यक्रम से वापस लौट रही थीं। इसी दौरान मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के भुल्लनपुर के पास तेज रफ्तार थार जीप ने उनकी बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा इतना भीषण था कि बाइक सीधे थार के नीचे फंस गई। आरोप है कि चालक ने वाहन रोकने की बजाय भागने की कोशिश की और बाइक को करीब 100 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। इस भयावह दृश्य को देखकर मौके पर मौजूद लोग दहशत में आ गए।

मां और बेटी की मौत, देवर की हालत गंभीर

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग तुरंत घायलों की मदद के लिए दौड़े। सूचना मिलने पर मंडुवाडीह पुलिस भी मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल मनीष राजभर, सोनी राजभर और पांच वर्षीय बच्ची को तत्काल वैदिक अस्पताल पहुंचाया गया।

मां लड़ा रही थी नैन, बेटे को पता चला तो बिना शादी वाले पिता को दी ऐसी सजा, सिर्फ चीख और दर्द के अलावा कुछ नहीं मिला

अस्पताल में डॉक्टरों ने मां और बेटी को मृत घोषित कर दिया, जबकि बाइक चला रहे मनीष राजभर की हालत गंभीर बनी हुई है। उनका इलाज जारी है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

हादसे के बाद मौके पर तनाव

दो लोगों की मौत की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। हालात बिगड़ने की आशंका को देखते हुए रोहनिया, मंडुवाडीह और लोहता समेत कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर बुला ली गई। देर रात तक इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी रही और पुलिस लोगों को समझाने में जुटी रही। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हादसे के दौरान थार सवार एक युवक को भी चोट लगी थी। हालांकि चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।

देवर राजा ने प्यारी भाभी को फावड़े से काटकर मार डाला, सहारनपुर का यह मामला आपको अंदर तक हिला देगा

पुलिस ने थार को कब्जे में लिया

पुलिस ने देर रात कार्रवाई करते हुए दुर्घटना में शामिल थार वाहन को कब्जे में ले लिया है। आरोपी चालक की तलाश जारी है। अधिकारियों का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Location :  Varanasi

Published :  11 May 2026, 6:00 AM IST