धनबाद में गौ-अवशेष मिलने से दो समुदायों के बीच तनाव, प्रशासन अलर्ट पर; जानिये क्या है पूरा मामला?

धनबाद के सिंघियाटांड़ में गौ-अवशेष मिलने से तनाव फैल गया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर हालात को नियंत्रित किया। प्रशासन ने फ्लैग मार्च निकाला और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। फिलहाल इलाके में स्थिति पूरी तरह सामान्य है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 23 March 2026, 5:09 PM IST

Dhanbad: जिले के बलियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धनबाद के सिंघियाटांड़ गांव में सोमवार को उस समय तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई जब एक स्थान पर गौ-अवशेष मिलने की सूचना सामने आई। घटना की जानकारी फैलते ही इलाके में आक्रोश और अफवाहों का माहौल बन गया, जिससे कुछ समय के लिए स्थिति गंभीर हो गई। हालांकि, पुलिस और प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से हालात को जल्द ही नियंत्रित कर लिया गया।

गौ-अवशेष मिलने से बढ़ा तनाव, दो समुदायों में तनाव की आशंका

मिली जानकारी के अनुसार, भाजपा नेत्री तारा देवी के रिश्तेदार शत्रुघ्न महतो के घर के पीछे स्थित बाड़ी में गौ-अवशेष पाए जाने की सूचना जैसे ही सामने आई, स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। देखते ही देखते मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए और स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

Crime News: पहले साथ निभाने का वादा, फिर बेवफाई… बुलंदशहर में खौफनाक कहानी

घटना को लेकर दो समुदायों के बीच तनाव की आशंका भी उत्पन्न हो गई, जिससे प्रशासन तुरंत सक्रिय हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को नियंत्रित किया और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई से हालात नियंत्रण में

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बलियापुर थाना सहित आसपास के कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र को घेर लिया। आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया गया और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।

धनबाद में गौ-अवशेष मामले पर प्रशासन अलर्ट (फोटो सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)

सिंदरी एसडीपीओ Ashutosh Kumar Satyam ने बताया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की गई थी। उन्होंने कहा कि समय रहते कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के बीच बातचीत कराई गई और फ्लैग मार्च निकाला गया, जिससे स्थिति पर पूरी तरह नियंत्रण पाया गया।

LPG Crisis: गैस संकट पर फूटा कांग्रेस का गुस्सा, आम जनता को कब तक मिलेगी राहत?

प्रशासन ने अफवाहों से बचने की अपील की

अंचल अधिकारी Murari Nayak ने बताया कि मामला अब पूरी तरह शांत है और क्षेत्र में स्थिति सामान्य है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर इलाके में पुलिस बल की तैनाती जारी रखी है और लगातार निगरानी की जा रही है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति को तुरंत नियंत्रित किया जा सके।

Location : 
  • Dhanbad

Published : 
  • 23 March 2026, 5:09 PM IST