Sultanpur Encounter: लोरपुर गोलीकांड का मुख्य वांछित बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल, अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

सुलतानपुर के अखंडनगर में लोरपुर गोलीकांड के वांछित बदमाश मुकेश वर्मा उर्फ मुन्ना से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से घायल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से तमंचा और बाइक बरामद हुई है।

Updated : 8 October 2026, 12:51 PM IST
google-preferred

Sultanpur: जिले के अखंडनगर थाना क्षेत्र के चर्चित लोरपुर गोलीकांड में संलिप्त एक शातिर बदमाश को पुलिस ने एक मुठभेड़ के दौरान धर दबोचा। जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से घायल हुए बदमाश को पुलिस ने पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) और बाद में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक बाइक, अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं।

चेकिंग के दौरान हुआ आमना-सामना

अखंडनगर पुलिस बीते बुधवार की रात इलाके में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिसकर्मियों की नजर एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार पर पड़ी। जब पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, तो वह अपनी बाइक की रफ्तार बढ़ाकर भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसका पीछा किया।

कुंदाभैरोपुर सर्विस लेन के पास हुई मुठभेड़

भागने की फिराक में कुंदाभैरोपुर सर्विस लेन के पास पहुंचे आरोपित ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग शुरू कर दी। कानून और आत्मरक्षा में पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस की गोली लगने से 24 वर्षीय आरोपित मुकेश वर्मा उर्फ मुन्ना बाएं पैर में घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा, जिसके बाद पुलिस ने उसे तुरंत दबोच लिया।

आगरा में एकतरफा प्यार का खूनी खेल: युवक ने प्रेमिका को मारी गोली, खुद भी दी जान, अब सामने आई डरावनी दास्तां

तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके पास से एक अवैध देशी तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की। गिरफ्तारी के बाद घायल बदमाश को फौरन सीएचसी अखंडनगर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

लोरपुर गोलीकांड में था वांछित, दर्ज हैं चार मामले

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, अखंडनगर थाने में बीते पांच अक्टूबर को मुकदमा अपराध संख्या 234/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के गोदलपुर गांव का रहने वाला मुकेश वर्मा उर्फ मुन्ना इसी मामले में लंबे समय से पुलिस की वांछित सूची में चल रहा था।

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि इस शातिर अपराधी के खिलाफ सुलतानपुर जिले के अलग-अलग थानों में पहले से ही चार आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें मोतिगरपुर थाने में वर्ष 2025 का एक मामला, गोसाईंगंज और जयसिंहपुर थानों में वर्ष 2026 के मामले, तथा अखंडनगर थाने का मौजूदा गोलीकांड का मामला शामिल है। पुलिस अब इसके पूरे आपराधिक इतिहास को खंगालने में जुटी हुई है।

गोरखपुर में चोरी का खुलासा, मोबाइल और कान के झाले के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार

क्षेत्राधिकारी ने दी जानकारी

मामले की पुष्टि करते हुए कादीपुर के क्षेत्राधिकारी (CO) विनय गौतम ने बताया कि वांछित आरोपी को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल हालत में गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से अवैध हथियार और मोटरसाइकिल जप्त कर ली गई है। पुलिस इस पूरे प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्रवाई पूरी कर रही है।

Location :  Sultanpur

Published :  8 October 2026, 12:51 PM IST

Advertisement