हिंदी
सुल्तानपुर: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से एक बेहद अजीबोगरीब खबर आई है। यहां एक दूल्हा शादी के बाद अपनी दुल्हन को घर ले जा रहा था। तभी अचानक दुल्हन ने गाड़ी रोकने को कहा। उसने कहा कि उसे टॉयलेट जाना है। इस पर दूल्हे ने रास्ते में गाड़ी रोक दी।
डाइनामाइट न्यूज के मुताबिक, काफी देर बाद जब दुल्हन नहीं लौटी तो वह उसे ढूंढने निकला। तब पता चला कि दुल्हन किसी और के साथ भाग गई है।
क्या है पूरा मामला
घटना मऊआइमा फोरलेन हाईवे के पास हुई। सुल्तानपुर से विदाई के बाद एक बारात कौशांबी लौट रही थी। दुल्हन टॉयलेट करने के बहाने गाड़ी से उतरी और अपने प्रेमी के साथ भाग गई। इस दौरान मऊआइमा फोरलेन हाईवे पर करीब एक घंटे तक बाराती उसका इंतजार करते रहे। बारातियों ने बताया कि वे गुरुवार को कौशांबी से बारात लेकर सुल्तानपुर गए थे। दुल्हन का किसी और से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसके चलते वह जयमाला और सात फेरों के लिए तैयार नहीं थी। हालांकि परिवार के दबाव में वह मान गई, जिसके बाद सभी रस्में पूरी की गईं। विदाई के समय भी दुल्हन ने खूब ड्रामा किया। लेकिन, उसे समझा-बुझाकर विदा कर दिया गया। दोनों एक कार में बैठकर कौशांबी के लिए रवाना हो गए और अन्य बारातियों के वाहन भी चलते रहे।
बाराती बिना दुल्हन के ही कौशांबी
जानकारी के मुताबिक, मऊआइमा फोरलेन हाईवे पर गणेशगंज के पास जब दूल्हा-दुल्हन की कार पहुंची तो लड़की ने कहा कि उसे शौच जाना है। इस पर दूल्हे ने उसे बोतल में पानी दिया और थोड़ी दूर स्थित झाड़ियों की ओर भेज दिया। लेकिन वह एक घंटे तक वापस नहीं लौटी। इसके बाद दूल्हे और उसके दोस्तों ने झाड़ियों में तलाश की, लेकिन दुल्हन का कहीं पता नहीं चला। आसपास जानवर चरा रहे ग्रामीणों से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि एक दुल्हन बाइक से प्रतापगढ़ की ओर गई है। इसकी जानकारी सुल्तानपुर में रहने वाले दुल्हन पक्ष को फोन पर दी गई, जिसके बाद उन्होंने अपने फोन स्विच ऑफ कर लिए। कुछ बाराती रामफल इनारी थाने पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। लेकिन, पुलिस ने ध्यान नहीं दिया और दुल्हन के परिजनों से बात करने को कहा। इसके बाद बाराती बिना दुल्हन के ही कौशांबी लौट गए।
Barabanki News: बेटी का शव नहीं लेने आए परिजन, पुलिस ने किया अंतिम संस्कार, जानें क्या है पूरा मामला
Location : sultanpur
Published : 12 May 2025, 1:19 PM IST
Topics : Hindi News sultanpur UP News wedding