
SSP अंकिता शर्मा (Image Source: Internet )
Budaun: बदायूं जिले में एक बार फिर मीडिया रिपोर्ट का बड़ा असर देखने को मिला है। डायनामाइट न्यूज़ में लगातार मुसजत थाना क्षेत्र में स्थित एचपीसीएल बायोगैस प्लांट से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से दिखाया गया। इन खबरों के प्रसारण के बाद प्रशासनिक स्तर पर हलचल तेज हो गई।
बताया जा रहा है कि इन रिपोर्ट्स के बाद शासन ने मामले को गंभीरता से लिया और पूरे प्रकरण पर नजर डाली। इसके बाद देर शाम बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए बदायूं के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह का तबादला कर दिया गया। शासन के आदेश के अनुसार उन्हें अब लखनऊ भेजा गया है। इस फैसले के बाद जिले में पुलिस महकमे और प्रशासनिक हलकों में चर्चा का दौर शुरू हो गया है।
बदायूं के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह का अचानक हुआ ट्रांसफर जिले में चर्चा का विषय बन गया है। शासन की ओर से जारी आदेश में उन्हें लखनऊ स्थानांतरित करने की जानकारी दी गई है।
जुड़वा बच्चों समेत मां की मौत, अस्पताल की लापरवाही या कुछ और? बाथरूम से मिला चौंकाने वाला सच
डॉ. बृजेश कुमार सिंह के कार्यकाल के दौरान जिले में कई अहम मामलों में कार्रवाई की गई थी, लेकिन हाल के दिनों में एचपीसीएल बायोगैस प्लांट से जुड़े मुद्दे को लेकर मीडिया में लगातार खबरें सामने आ रही थीं। इन खबरों के बाद शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बदलाव करने का निर्णय लिया। हालांकि इस ट्रांसफर को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई विस्तृत कारण नहीं बताया गया है, लेकिन स्थानीय स्तर पर इसे हालिया घटनाओं और खबरों से जोड़कर देखा जा रहा है।
शासन के आदेश के बाद अब बदायूं जिले की कमान अंकिता शर्मा संभालेंगी। उन्हें जिले का नया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। अंकिता शर्मा के बदायूं पहुंचने के बाद पुलिस व्यवस्था में नए बदलाव और सख्ती देखने को मिल सकती है। माना जा रहा है कि जिले में कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए नई रणनीति के साथ काम किया जाएगा।
गोरखपुर में तेज रफ्तार का कहर: डंफर की चपेट में आया बाइक सवार, गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्का जाम
उधर, प्रशासनिक बदलाव की खबर सामने आने के बाद जिले के लोगों और राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है। लोग अब यह देखने के लिए उत्सुक हैं कि नई एसएसपी के नेतृत्व में जिले में पुलिस प्रशासन किस तरह से काम करता है और लंबित मुद्दों पर क्या कदम उठाए जाते हैं।
Location : Budaun
Published : 14 March 2026, 1:53 AM IST