चंदौली में सपा कार्यालय टूटने पर सियासत गरमाई, पूर्व सांसद के नेतृत्व में बड़ा धरना

चंदौली में बुलडोजर कार्रवाई और सपा कार्यालय तोड़े जाने को लेकर सपा ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। पीडब्ल्यूडी कार्यालय के बाहर दिनभर धरना चला और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए गए। बाद में डीएम से वार्ता के बाद प्रदर्शन को तीन दिन के लिए स्थगित कर दिया गया।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 10 May 2026, 12:35 AM IST
google-preferred

Chandauli : जिले में बुलडोजर कार्रवाई को लेकर सियासी माहौल अचानक गरमा गया है। सपा कार्यालय को तोड़े जाने के बाद हालात ऐसे बन गए कि समाजवादी पार्टी ने सीधे सड़क पर उतरकर मोर्चा खोल दिया। पीडब्ल्यूडी कार्यालय के बाहर दिनभर चले धरने और नारेबाजी ने प्रशासन की मुश्किलें बढ़ा दीं, वहीं मामला अब पूरी तरह राजनीति बनकर सड़क से लेकर सत्ता तक गूंजने लगा है।

बुलडोजर कार्रवाई पर सपा का विरोध तेज

पूरा मामला मुगलसराय क्षेत्र में चल रहे सड़क चौड़ीकरण और बुलडोजर कार्रवाई से जुड़ा है। आरोप है कि इस कार्रवाई के दौरान सपा कार्यालय को भी तोड़ दिया गया। जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश फैल गया। पूर्व सांसद के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ता सुबह से ही पीडब्ल्यूडी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए और देर शाम तक विरोध जारी रखा।

धरना बना राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन

धरने के दौरान माहौल पूरी तरह राजनीतिक रंग में रंग गया। सपा कार्यकर्ताओं ने प्रशासन पर मनमानी और अन्यायपूर्ण कार्रवाई के आरोप लगाए। उनका कहना था कि सिर्फ विकास के नाम पर व्यापारियों और राजनीतिक दफ्तरों को निशाना बनाया जा रहा है। यह बिल्कुल गलत है। प्रदर्शन के दौरान सपा सांसद के साथ राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज सिंह काका भी मौके पर पहुंचे और मोर्चा संभाला।

चंदौली में हिस्ट्रीशीटर ने पुलिस टीम पर चलाई गोली, जानें फिर कैसे हुआ उसका खेल खत्म?

प्रशासन पर साधा निशाना

सपा नेताओं ने कहा कि यह कार्रवाई न केवल व्यापारियों के हितों के खिलाफ है। लोकतांत्रिक अधिकारों का भी हनन है। धरने के दौरान प्रशासनिक अमले पर जमकर निशाना साधा गया। हालांकि बाद में डीएम से बातचीत हुई। जिसमें समस्या के समाधान का आश्वासन दिया गया। इसके बाद सपा ने तीन दिन के लिए अपना धरना फिलहाल स्थगित कर दिया है।

आगे आंदोलन की चेतावनी

सपा नेताओं ने साफ चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो यह आंदोलन और बड़ा रूप ले सकता है। उन्होंने कहा कि सपा कार्यकर्ता जनता के हित और न्याय के लिए पीछे हटने वाले नहीं हैं। राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज सिंह काका ने कहा कि यह सिर्फ एक शुरुआत है। अगर न्याय नहीं मिला तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

Location :  Chandauli

Published :  10 May 2026, 12:35 AM IST

Advertisement