UP News: गैस संकट पर सपा का हल्ला बोल, जानें क्या है पूरी खबर?

जनपद में रसोई गैस और व्यवसायिक गैस की बढ़ती किल्लत को लेकर अब राजनीतिक सरगर्मी भी तेज हो गई है। जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के नेताओं ने इस मुद्दे को गंभीर बताते हुए जिलाधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। पार्टी का आरोप है कि जिले में गैस की भारी कमी के कारण हजारों घरों में चूल्हे ठंडे पड़ गए...

महराजगंज: जनपद में रसोई गैस और व्यवसायिक गैस की बढ़ती किल्लत को लेकर अब राजनीतिक सरगर्मी भी तेज हो गई है। जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के नेताओं ने इस मुद्दे को गंभीर बताते हुए जिलाधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। पार्टी का आरोप है कि जिले में गैस की भारी कमी के कारण हजारों घरों में चूल्हे ठंडे पड़ गए हैं, जबकि व्यवसायिक गैस न मिलने से होटल, ढाबे और छोटे खाद्य प्रतिष्ठान भी प्रभावित हो रहे हैं।

क्या है पूरी खबर?

समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में गैस सिलेंडर की आपूर्ति समय से नहीं हो पा रही है। उपभोक्ताओं को गैस बुक कराने के बाद भी कई-कई दिनों तक इंतजार करना पड़ रहा है। इसके चलते आम जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर व्यवसायिक गैस की कमी के कारण कई दुकानदारों और होटल संचालकों को अपने प्रतिष्ठान बंद करने की नौबत आ गई है।

गैस सिलेंडर ऊंचे दामों पर बेचे जाने की शिकायतें

सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि गैस एजेंसियों की मनमानी और कालाबाजारी के कारण स्थिति और अधिक गंभीर हो गई है। उनका कहना है कि कुछ स्थानों पर गैस सिलेंडर ऊंचे दामों पर बेचे जाने की शिकायतें भी मिल रही हैं, जिससे आम उपभोक्ताओं की परेशानी और बढ़ गई है। पार्टी का कहना है कि यदि समय रहते इस समस्या पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो आने वाले दिनों में हालात और भी खराब हो सकते हैं।

आपूर्ति तत्काल सुचारू रूप से सुनिश्चित

समाजवादी पार्टी ने जिलाधिकारी से मांग करते हुए कहा कि जनपद में रसोई गैस और व्यवसायिक गैस की आपूर्ति तत्काल सुचारू रूप से सुनिश्चित कराई जाए। साथ ही गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी में शामिल लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। पार्टी ने यह भी मांग की कि इस समस्या के लिए जिम्मेदार संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करते हुए उनके खिलाफ भी उचित कार्रवाई की जाए।

Gorakhpur: डीआईजी एस. चनप्पा ने किया पुलिस लाइन व पुलिस कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण, पढ़ें पूरी खबर

इसके अलावा सपा नेताओं ने कहा कि गैस बुकिंग के बाद उपभोक्ताओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर सिलेंडर उपलब्ध कराया जाना चाहिए और गैस एजेंसियों की मनमानी पर सख्ती से रोक लगाई जानी चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रशासन इस गंभीर जनसमस्या को संज्ञान में लेकर जल्द ही प्रभावी कदम उठाएगा, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।

Weather Update: दिल्ली के तापमान में आई हल्की गिरावट, इन राज्यों में बारिश के आसार; IMD ने जताई राहत की उम्मीद

इस मौके पर बाबा साहब वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रवण पटेल, सुमन ओझा, प्रणय गौतम, विजय यादव, सुनील त्रिपाठी, संतोष कृष्ण त्रिपाठी, प्रेम यादव, गोविन्द यादव, नौशाद आलम, बबलू सिंह सैथवार,अमरनाथ यादव, श्रीपत आजाद, विंद्रेश कन्नौजिया, विजय कुमार जायसवाल, डॉ एस एस पटेल, हरिप्रताप पासवान, उपेंद्र यादव राहुल पांडेय समेत सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

Location :  Maharajganj

Published :  13 March 2026, 2:53 PM IST

Related News

Advertisement