महराजगंज में एक्शन मोड में SP, लंबित मामलों को लेकर दिए ये कड़े निर्देश

महराजगंज के पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने बुधवार देर रात अपराध गोष्ठी कर कानून-व्यवस्था की समीक्षा की और लंबित मामलों के जल्द निस्तारण व अपराधियों की गिरफ्तारी तेज करने के निर्देश दिए। उन्हें जनपद में अपराध पर सख्ती से निपटने के निर्देश दिए।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 2 April 2026, 6:52 AM IST

Maharajganj: जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने बुधवार देर रात पुलिस कार्यालय स्थित तथागत सभागार में अपराध गोष्ठी आयोजित की। रात्रि 10 बजे शुरू हुई इस बैठक में जिलेभर की पुलिस कार्यप्रणाली, अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों की गहन समीक्षा की गई।

गोष्ठी के दौरान एसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि लंबित विवेचनाओं, अनावरण शेष मामलों और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी में तेजी लाई जाए। उन्होंने थानाध्यक्षों को आईजीआरएस और जनसुनवाई से जुड़े मामलों में स्वयं जांच कर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने और शिकायतकर्ताओं को संतुष्ट करने पर विशेष जोर दिया।

महराजगंज में स्कूल की एक गलती ने क्यों मचा दिया बवाल? 5वीं के छात्र की… जानिए पूरा मामला

सभी मामलों के समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

बैठक में भारतीय दंड संहिता और बीएनएस के तहत दर्ज अपराधों, महिला उत्पीड़न, अनुसूचित जाति/जनजाति से जुड़े मामलों तथा निरोधात्मक कार्रवाई की समीक्षा की गई। एसपी ने सभी मामलों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

महराजगंज में ग्रीन मिशन: बदलेगा जिले का स्वरूप, डीएम ने कहा- ‘हर मेड़ा पर पेड़’ अभियान को मिलेगा नया जोर

इसके अलावा यक्ष ऐप, ई-साक्ष्य, एसआईडी और ऑपरेशन क्लीन की प्रगति की समीक्षा करते हुए थानों में लंबित विवेचनाओं, वांछित अपराधियों, वारंटियों और पुरस्कार घोषित अभियुक्तों की गिरफ्तारी पर तेजी लाने को कहा गया। गुमशुदा बच्चों की बरामदगी और अपहृत व्यक्तियों के मामलों को मिशन मोड में निपटाने के निर्देश भी दिए गए।

महिला सुरक्षा को लेकर प्राथमिकता

एसपी ने महिला सुरक्षा, मिशन शक्ति और महिला सशक्तिकरण को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया। साथ ही रात्रि गश्त को मजबूत करने, संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की सघन चेकिंग और साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए सर्विलांस टीम को सक्रिय रहने के निर्देश दिए।

महराजगंज में युवक-युवती के इस कदम से मची अफरातफरी, जांच में जुटी पुलिस

एसपी ने दिए ये निर्देश

बैठक में खराब पड़े सीसीटीवी कैमरों को तत्काल ठीक कराने, संदिग्ध होटलों और प्रतिष्ठानों की जांच करने तथा आभूषण की दुकानों में चोरी रोकने के उपायों पर भी चर्चा हुई। अपराध गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष, स्वाट, एसओजी और सर्विलांस टीम सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Location : 
  • Maharajganj

Published : 
  • 2 April 2026, 6:52 AM IST