हिंदी
महराजगंज के एक प्रतिष्ठित स्कूल में बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां 5वीं कक्षा के छात्र की मार्कशीट में जन्म वर्ष 1900 दर्ज कर दिया गया। जिससे अभिभावकों में नाराजगी है। इस पूरे मामले को लेकर लोगों की अलग-अलग राय
मार्कशीट (Img: Google)
Maharajganj: एक नामी स्कूल की एक छोटी सी गलती अब बड़ी चर्चा का विषय बन गई है। मामला ऐसा है जिसने अभिभावकों से लेकर सोशल मीडिया तक सभी को हैरान कर दिया। पांचवीं कक्षा के एक छात्र की मार्कशीट में ऐसी चौंकाने वाली गलती सामने आई कि लोग इसे देखकर दंग रह गए।
मामला बिशप एकेडमी का है, जहां सत्र 2025-26 की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट जारी की गई। इसी दौरान पांचवीं कक्षा की छात्रा प्रज्ञा (पुत्री धीरेंद्र) की मार्कशीट में जन्म वर्ष 1900 दर्ज कर दिया गया। हैरानी की बात यह है कि छात्रा ने परीक्षा में 78.08 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं लेकिन उसकी उम्र कागजों में करीब 125 साल दिखाई गई है।
जब छात्रा के अभिभावकों ने मार्कशीट देखी तो वे एक पल के लिए समझ ही नहीं पाए कि यह मजाक है या हकीकत। जन्मतिथि में इतनी बड़ी गलती देखकर वे स्तब्ध रह गए। इसके बाद मामला धीरे-धीरे इलाके में फैल गया और चर्चा का विषय बन गया।
यह मामला अब सोशल मीडिया तक पहुंच चुका है। जहां लोग इस गलती पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। कोई इसे मजाकिया अंदाज में ले रहा है तो कोई स्कूल की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहा है।
यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल: 27 IPS अफसरों का तबादला, महराजगंज समेत इन 13 जिलों के कप्तान बदले
इस पूरे मामले को लेकर लोगों की अलग-अलग राय सामने आ रही है। कुछ लोग इसे स्कूल प्रबंधन की गंभीर लापरवाही मान रहे हैं। उनका कहना है कि मार्कशीट जारी करने से पहले क्लास टीचर और प्रिंसिपल के हस्ताक्षर होते हैं। ऐसे में इतनी बड़ी गलती कैसे नजरअंदाज हो गई। वहीं कुछ लोग इसे एक सामान्य क्लेरिकल मिस्टेक बता रहे हैं। यह जल्दबाजी या डेटा एंट्री में हुई चूक के कारण हो सकती है।